फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Helper dies after suffering electric shock while working.

Haridwar News: कंपनी में काम करते समय करंट लगा, हेल्पर की मौत

Fri, 25 Sep 2026 05:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
Helper dies after suffering electric shock while working.
-सिडकुल थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित ओसीआई वायर एंड केबल कंपनी में शुक्रवार सुबह काम करते समय करंट की चपेट में आने से एक हेल्पर की मौत हो गई। हादसे के बाद कंपनी में अफरा-तफरी मच गई। साथी कर्मचारियों ने आनन-फानन में घायल को उपचार के लिए मेट्रो अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

पुलिस के अनुसार, ब्रह्मपुरी रावली महदूद निवासी सुरेश (55) ओसीआई वायर एंड केबल कंपनी में हेल्पर के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार सुबह करीब 8:40 बजे वह कंपनी परिसर में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वह बिजली के करंट की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उपचार के दौरान सुरेश को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed