फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Traders' fair begins in Raushal, Gumdesh.

Champawat News: गुमदेश के रौशाल में व्यापारी मेला शुरू

Tue, 22 Sep 2026 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 22 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Traders' fair begins in Raushal, Gumdesh.
लोहाघाट। गुमदेश क्षेत्र के रौशाल में पांच दिवसीय व्यापारी मेला शुरू हो गया है। कुमाऊं एकता महोत्सव के तहत आयोजित मेले में रामपुर, पीलीभीत, मुरादाबाद, बरेली और सहारनपुर से व्यापारी पहुंचे हैं। व्यापारियों ने झूले, चरखे, क्रॉकरी सहित विभिन्न दुकानों को सजाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

महोत्सव समिति अध्यक्ष सतीश भट्ट ने बताया कि महोत्सव का विधिवत शुभारंभ 23 सितंबर को दायित्वधारी हुकम सिंह कुंवर करेंगे। इस अवसर पर रौशाल बाजार से विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए महोत्सव स्थल तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में समिति पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे हैं। कोषाध्यक्ष बसंत बल्लभ भट्ट, सचिव मोहन सिंह, संजय भट्ट, मोनू बिष्ट, पवन राम, संजय पांडेय और योगेश भट्ट समेत अन्य कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed