फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Studies at Chulagaon School affected by the transfer of four teachers.

Champawat News: चार शिक्षकों के स्थानांतरण से चूलागांव स्कूल में पढ़ाई प्रभावित

Thu, 03 Sep 2026 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 03 Sep 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Studies at Chulagaon School affected by the transfer of four teachers.
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चूलागांव में शिक्षकों के स्थानांतरण के बाद शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो गई है। शिक्षा सत्र के बीच चार शिक्षकों के स्थानांतरण से विद्यालय में पढ़ाई व्यवस्था चरमरा गई है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से विद्यालय में जल्द आवश्यक शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग की है।
विज्ञापन

विद्यालय में वर्तमान में करीब 30 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। चार शिक्षकों के स्थानांतरण के बाद अब महज दो शिक्षकों के भरोसे विद्यालय का संचालन हो रहा है। शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इससे अभिभावकों में भी बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। विद्यालय में दूरदराज के गांवों से छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गरीब परिवारों के बच्चों की शिक्षा मुख्य रूप से इसी विद्यालय पर निर्भर है। ऐसे में शिक्षकों की कमी का सीधा असर उनकी पढ़ाई और शैक्षणिक भविष्य पर पड़ रहा है। ग्राम पंचायत रैघाड़ी और सुंगरखाल के ग्रामीणों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी से विद्यालय में शिक्षकों की कमी का संज्ञान लेकर जल्द आवश्यक शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई तो विद्यार्थियों की पढ़ाई और अधिक प्रभावित हो सकती है। इस दौरान भवान कालाकोटी, देवदत्त जोशी, केशव जोशी, संजय विश्वकर्मा और पुष्कर राम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed