{"_id":"6ae88e679c4f3e60e70733f1","slug":"the-devara-yatra-of-naina-devi-reached-silkoti-village-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-127653-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: नैणी देवी की देवरा यात्रा सिलकोटी गांव पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: नैणी देवी की देवरा यात्रा सिलकोटी गांव पहुंची
Mon, 02 Nov 2026 06:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 02 Nov 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो
नारायणबगड़। जेठूलाबार डुंग्री नैणी देवी की देवरा यात्रा सोमवार को सीरी और सराऊ गांव का भ्रमण करते हुए अपने दूसरे पड़ाव सिलकोटी गांव पहुंच गई। मंगलवार को यह यात्रा रैंगांव के प्रवास पर रहेगी। सोमवार सुबह सीरी गांव में ब्रह्मगुरु हरिबल्लभ सती और पुजारी प्रकाश चंद्र सती ने नैणी देवी की पूजा अर्चना की। देवी ने गांव का भ्रमण कर ध्याणियों को आशीष वचन दिए। ध्याणियों ने देवी को शृंगार सामग्री, चुनरियां और मौसमी फल-फूल भेंट किए। इस दौरान जागरों और मांगल गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा। सीरी से विदा होने के बाद यात्रा सराऊ गांव पहुंची, जहां ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। सराऊ से देवरा यात्रा देर शाम रात्रिप्रवास के लिए सिलकोटी गांव पहुंची। यहां महिलाओं ने मांगल गीतों से आगवानी की। देवरा यात्रा समिति के अध्यक्ष अनिल उनियाल ने बताया कि मंगलवार को यात्रा रैंगांव में रहेगी। संवाद