फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   805 infants and 414 children over the age of one were vaccinated.

Bageshwar News: 805 शिशुओं, 414 एक वर्ष से अधिक आयु के बच्चों के हुआ टीकाकरण

Tue, 08 Sep 2026 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 08 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
805 infants and 414 children over the age of one were vaccinated.
बागेश्वर। जिले में नियमित टीकाकरण अभियान जारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रस्तावित 606 सत्रों में से 582 का आयोजन किया जा चुका है। शिशुओं, एक वर्ष से अधिक आयु के बच्चों और किशोर-किशोरियों को निर्धारित टीके लगाए जा रहे हैं। अभियान में कुल 805 शिशुओं, 414 एक वर्ष से अधिक आयु के बच्चों और 376 किशोर-किशोरियों का टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 582 शिविर लगाए जा चुके हैं। बागेश्वर में 259 में से 251, गरुड़ में 196 में से 188 और कपकोट में 151 में से 143 सत्र आयोजित किए गए। इस तरह जिले में प्रस्तावित सत्रों के मुकाबले करीब 96 प्रतिशत सत्र संचालित हुए। सत्र आयोजन के अनुसार बागेश्वर उपजिला सबसे आगे रहा। इस दौरान 1,595 बच्चों और किशोर-किशोरियों का टीकाकरण हुआ। आयोजित सत्रों में शिशुओं के साथ एक वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को विभिन्न टीकों की खुराक दी गई। इस दौरान एक वर्ष से अधिक आयु वर्ग में बागेश्वर के 429, गरुड़ के 215 और कपकोट के 161 शिशुओं का टीकाकरण हुआ। बच्चों को हेपेटाइटिस-बी की 173 और ओपीवी-0 की 175 खुराक दी गई। इसके अतिरिक्त अभियान में बच्चों को ओपीवी बूस्टर की 222 और डीपीटी बूस्टर की-1 की 231 खुराक दी गई। पीसीवी-बूस्टर की 192 खुराक दी गई है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य तिवारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से बच्चों का टीकाकरण कार्ड सुरक्षित रखने और निर्धारित समय पर सभी आवश्यक खुराक दिलाने की कोशिश करनी चाहिए। नियमित टीकाकरण से बच्चों और माताओं को गंभीर बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed