फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Sports News Omveer, despite having deformed legs, 4 fours and six to secure victory for UP

स्पोर्ट्स न्यूज: टेढ़े पैरों से ओमवीर ने 4 चौके और 1 छक्का लगाकर यूपी को दिलाई जीत, कई खेल प्रतियोगिताएं हुईं

Sun, 11 Oct 2026 02:14 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 11 Oct 2026 02:14 AM IST
सार

वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में खेली जा रही दिव्यांग टी-20 सेवा संकल्प ट्रॉफी में तीन मुकाबले हुए। एक मैच में टेढ़े पैरों की चुनौती के बावजूद ओमवीर ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाकर उत्तर प्रदेश की जीत में अहम भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में दिव्यांग खिलाड़ियों का खेल कौशल और जज्बा देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
Varanasi Sports News Omveer, despite having deformed legs, 4 fours and six to secure victory for UP
सिगरा स्टेडियम में मैच खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिगरा स्टेडियम में खेली जा रही सेवा संकल्प टी-20 दिव्यांग ट्रॉफी में शनिवार को तीन मैच खेले गए। पहले मैच में झारखंड ने बिहार को 65 रन पर ऑल आउट कर महज 14.5 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया। तीसरे  मैच में टेढ़े पैरों से ओमवीर ने 4 चौके और एक छक्का लगाकर झारखंड को हराकर यूपी को जीत दिलाई। 

विज्ञापन


पहले मैच में झारखंड दिव्यांग क्रिकेट टीम ने टॉस जीत कर पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। बिहार की टीम 20 ओवर में 65 रन पर ऑलआउट हो गई। राजीव ने 15 रन का योगदान किया। जवाब में झारखंड ने 14.5 ओवर में 8 विकेट खोकर मैच जीत लिया। उद्घाटन मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने टॉस कराकर किया। पूर्व विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ने खेल शुरू कराया। संचालन डॉ. संजय चौरसिया, धन्यवाद डॉ. उत्तम ओझा ने दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

पश्चिम बंगाल की टीम ने विदर्भ को नौ विकेट से हराया : दूसरे मैच में पश्चिम बंगाल की टीम ने विदर्भ की टीम को आठ विकेट से हरा दिया। विदर्भ की दिव्यांग क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट खोकर 138 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पश्चिम बंगाल की टीम ने 18.4 ओवर में 2 विकेट खोकर मैच जीत लिया।

यूपी ने झारखंड को दी मात : तीसरे मैच में यूपी की टीम ने झारखंड को नौ विकेट से हरा दिया। झारखंड टॉस जीत कर पहले खेलते हुए 12 ओवरों में 48 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी उत्तर प्रदेश की टीम ने 9.3 ओवर में 2 विकेट खोकर मैच को जीत लिया। उत्तर प्रदेश की ओर से ओमवीर ने 27 गेंद खेल कर 1 छक्के की मदद से सर्वाधिक 20 रनों का योगदान दिया।

पूर्व एमएलसी ने किया भाजपा के मंत्री को स्टंप : दूसरे दिन राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा और पूर्व एमएलसी ने क्रिकेट पिच पर हाथ आजमाए। मंत्री ने बल्ला संभाला। विकेट के पिछले पूर्व एमएलसी ब्रजेश सिंह और गेंदबाजी डॉ. संजय चौरसिया ने की। गेंद को मारने के चक्कर में हंसराज चूके और विकेट के पीछे बृजेश सिंह ने उन्हें स्टंप कर दिया।

विज्ञापन

शिवम ने खेली 70 रनों की विजेता पारी
आर्य विद्या सभा, काशी, औसानगंज के खेल मैदान पर चल रहे ‘सनशाइन कप अंडर-19 जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में शिवपुर क्रिकेट क्लब ने ओलंपियन विवेक सिंह क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हरा दिया। शिवपुर के शिवम ने 70 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली और मैन ऑफ द मैच चुना गया। ओलंपियन विवेक सिंह क्रिकेट क्लब की टीम 29 ओवरों में महज 113 रन पर सिमट गई। रोहित सिंह ने नाबाद 40 रन और अर्जुन सोनकर ने 27 रन बनाए। शिवपुर क्रिकेट क्लब की ओर से धारदार गेंदबाजी करते हुए रुद्र सिंह ने 21 रन देकर 3 विकेट और ध्रुव यादव ने 28 रन देकर 2 विकेट चटकाए। जवाब में शिवपुर क्रिकेट क्लब ने 27.3 ओवरों में 4 विकेट खोकर 116 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। 

खो-खो में काशी की बेटियों ने बाजी मारी
70वीं माध्यमिक स्कूली खो-खो चंदौली के सरस्वती इंटर कॉलेज में खेली गई। पांच वर्ग में जीत दर्ज कर वाराणसी मंडल की टीम ओवरऑल विजेता बनी है। वाराणसी के खिलाड़ियों  ने अंडर-14, 17 और अंडर-19 बालक वर्ग की तीनों वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि बालिका वर्ग में अंडर-14 और अंडर-19 में स्वर्ण पदक जीता। विजेता टीम के खिलाड़ी प्रादेशिक प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

विज्ञापन

बनारस बेबी गेम्स में खेलेंगे 3 से 9 साल के बच्चे
परमानंदपुर में बनारस बेबी गेम्स 23 से 25 अक्तूबर तक होगा। इसमें तीन से नौ वर्ष तक के बच्चे खेलेंगे। बालक और बालिकाएं अलग-अलग आयु वर्गों में खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि तीन आयु वर्ग बनाए गए हैं। 3-5 वर्ष, 5-7 वर्ष और 7-9 वर्ष के बच्चे हिस्सा ले सकेंगे। हर आयु वर्ग में 10 खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। एथलेटिक्स और फुटबॉल तीनों आयु वर्गों में होंगे, जबकि अन्य खेल उम्र के अनुसार तय किए जाएंगे। जूडो की प्रतियोगिता 7-9 वर्ष आयु वर्ग में होगी। 

प्रादेशिक तैराकी में वाराणसी को मिला 13 पदक
अंबेडकर नगर में 10 और 11 अक्तूबर प्रादेशिक शॉर्ट कोर्स सीनियर तैराकी प्रतियोगिता हुई। पहले दिन महिला पुरुष वर्ग में वाराणसी को 13 पदक मिला है।  पुरुष वर्ग में अनुराग आर सिंह ने 800 व 400 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण जीता। सत्यम साहनी ने 100 व 200 मीटर आईएम में स्वर्ण जीता। उन्होंने 100 मीटर फ्री स्टाइल में रजत और 50 मीटर फ्री स्टाइल में कांस्य भी जीता। कार्तिक साहनी को 50 व 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में कांस्य मिला। अंगद विश्वकर्मा ने 200 मीटर बटरफ्लाई में रजत जीता। 

बास्केटबॉल में वाराणसी खिताब से एक कदम दूर
प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शनिवार को वाराणसी मंडल की बालिकाओं ने बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। खेल विभाग की ओर से चित्रकूट में तीसरे दिन वाराणसी मंडल ने सेमीफाइनल में आजमगढ़ को 17-13 गोल से पराजित किया। काशी की बेटियां बिना एक भी मैच हारे फाइनल में पहुंची हैं। वाराणसी मंडल की तरफ से राष्ट्रीय खिलाड़ी रितिका प्रजापति और वंशिका प्रजापति ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मानसी यादव और नैन्सी ने बेहतरीन खेल दिखाया। गोलकीपर सेजल सिंह ने कई बार बचाव कर अपनी टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

पूर्वांचल के 17 जिलों के 465 ने काता और कुमिते में दिखाए पैतरे
मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की ओर से 11वीं आलोक तिवारी मेमोरियल कप ऑल यूपी ओपन कराटे चैंपियनशिप खुशहाल नगर के ग्रीन वैली इंग्लिश स्कूल में खेली गई। प्रदेश के 17 जिलों से 465 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

बालक और बालिकाओं ने सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में काता और कुमिते स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रिंसिपल किरन सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। समापन समारोह में डॉ. राकेश सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। 

प्रतियोगिता में गोल्ड अव्यान मिश्रा, अर्नव कुमार, दक्ष उपाध्याय, एस. प्रार्थ उपाध्याय, युवान प्रताप, प्रियांशी, युवान प्रताप, प्रियांशी गुप्ता, स्नेह सिंह, आरव्य दुबे, अवनि पटेल, आराध्या गुप्ता ने जीता। सिल्वर मेडल अभिनंदन तिवारी नीलांभ, दर्शिका शर्मा, सिया पांडेय, श्रद्धा, हर्षाली, आंचल यादव, आराध्या सेठ, आर्या सिंह, सांगी, प्रिशा सिंह ने जीता। 

यूपी फुटबॉल संघ ने 30 खिलाड़ियों से मांगा जवाब
उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ ने बिना अनुमति गैर-मान्यता प्राप्त टूर्नामेंट में खेलने के आरोप में 30 से अधिक खिलाड़ियों, एक कोच और एक मैनेजर को नोटिस जारी किया है। संघ के अवैतनिक महासचिव मोहम्मद शाहिद ने बताया कि इन सभी को दो दिन में संघ कार्यालय में लिखित स्पष्टीकरण देना होगा। 

नोटिस पाने वालों में सबसे अधिक वाराणसी के 20 खिलाड़ी हैं। यूपी फुटबॉल संघ के मुताबिक वाराणसी से शुभम सिंह, त्रिकूटेश्वर सोनी, दिनेश यादव, आजमगढ़ से साजिद, ओसामा, बरेली से आफताब खान, लखनऊ से फारूक और गोरखपुर से फराज खान प्रमुख हैं। कोच अवधेश कुमार पटेल और मैनेजर विनोद यादव को भी नोटिस दिया गया है। संघ ने चेतावनी दी है कि दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण न देने पर सभी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। 

अंतर महाविद्यालयीय खेलों में शीएट और महादेव पीजी कॉलेज विजेता
हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज की मेजबानी में काशी विद्यापीठ से संबंधित अंतर महाविद्यालयीय पावरलिफ्टिंग और वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता बीएचयू के शिवाजी हॉल में खेली गई। शीएट कॉलेज गहनी के खिलाड़ियों ने दो स्पर्धा के तीन वर्ग में बाजी मारी जबकि महादेव पीजी कॉलेज की टीम एक वर्ग में विजेता बनी। 

अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिता के पावरलिफ्टिंग में 46 और वेटलिफ्टिंग में 80 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। महिला और पुरुष दोनों वर्ग में शीएट कॉलेज गहनी के खिलाड़ियों ने बाजी मारी। पुरुष वर्ग में आठ और महिला वर्ग में तीन खिलाड़ियों ने क्वालिफाई किया। महिला वर्ग की वेटलिफ्टिंग में महादेव पीजी कॉलेज और पुरुष वर्ग में शीएट कॉलेज की टीम विजेता बनी। बतौर पर्यवेक्षक हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज के प्रो संजय सिंह, विद्यापीठ के प्रो केके सिंह, विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की ओर डॉ. अमरेंद्र सिंह की देखरेख में प्रतियोगिता हुई। 

वेटलिफ्टिंग मैच ऑफिशियल की भूमिका देवेंद्र नाथ गोस्वामी, मोना सिन्हा, कमलेश सिंह, विनोद यादव, पावरलिफ्टिंग में सुनील प्रजापति, सुरेश कुमार, पतिराम सिंह ने निभाई। संयोजक डॉ. दिनेश सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ी पूर्वी जोन अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता में खेलने मेघालय जाएंगे। मुख्य अतिथि डॉ. विद्यासागर सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर डॉ. दिनेश सिंह, विनय चौरसिया, पतिराम सिंह रहे।

महिला रिकर्व स्पर्धा में खेलेंगे संपूर्णानंद विवि के 10 खिलाड़ी
अंतर महाविद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर स्थित मैदान में खेली गई। इसमें संपूर्णानंद के अलावा संबंधित महाविद्यालयों के 80 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

इसकी तीन स्पर्धाओं में 10 खिलाड़ियों का चयन आगामी प्रतियोगिता के लिए हुआ।चयनित तीरंदाजी टीम के खिलाड़ी आगामी अंतर विश्वविद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में खेलने असम के तेजपुर जाएगी। आयोजन सचिव और खेल प्रभारी डॉ. कुप्पा बिल्वेश ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी। इस दौरान तीरंदाजी के कोच आदित्य कुमार मौजूद रहे।

खेल से बढ़ती है एकाग्रता : कुलपति : संपूर्णानंद विवि के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि खेलों में प्रतिभाग करने से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकाग्रता और आत्मविश्वास का विकास होता है। उन्होंने बताया कि पढ़ाई से समय मिलने पर खिलाड़ी को इंडोर या आउटडोर खेलों में समय देना चाहिए। इससे शरीर स्वस्थ होगा और पढ़ने में मन लगेगा। विवि विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
प्रतियोगिता के रिकर्व राउंड में विशु, विशाल सिंह, अक्षत सिंह और जयकुमार, इंडियन राउंड में अंकित निषाद, भार्गव, निहाल चौहान और महेश पटेल जबकि कंपाउंड राउंड में अंश सिंह का चयन हुआ। महिला रिकर्व राउंड में वर्षा जटराना का चयन हुआ।

बीएचयू की मेजबानी में खेलेंगे 11 राज्यों के खिलाड़ी
विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद बीएचयू की ओर से पूर्वी जोन अंतर विश्वविद्यालयीय हॉकी प्रतियोगिता 27 अक्तूबर से खेली जाएगी। प्रतियोगिता में पूर्वी जोन के 11 राज्यों की 20 टीमें बनारस खेलने आएंगी। विश्वविद्यालय की पुरुष हॉकी टीम ने एंफीथियेटर के एस्ट्रोटर्फ पर तैयारी शुरू कर दी है। क्रीड़ा परिषद के सहायक निदेशक और हॉकी के कोच डॉ. प्रदीप खालखो की देखरेख में खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। टीम का चयन प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। 

कबड्डी में वाराणसी रहा उपविजेता
जौनपुर के जफराबाद क्षेत्र के हरगोविंद इंटर कॉलेज में शनिवार को आयोजित मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में वाराणसी और चंदौली की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, जौनपुर की टीम विभिन्न वर्गों में उपविजेता रही। प्रतियोगिता में जौनपुर, चंदौली, वाराणसी और गाजीपुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता   में अंडर-14 से अंडर-19 आयु वर्ग के बालक और बालिकाओं की टीमों ने   हिस्सा लिया। अंडर-14 बालिका वर्ग में चंदौली की टीम विजेता बनी। वहीं, अन्य वर्गों में वाराणसी की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। जौनपुर की टीम ने अंडर-14 से अंडर-19 तक बालक और  बालिका वर्ग की प्रतियोगिताओं में  उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। 

बरेका कर्मी अजय कुमार बिंद ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक
बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के कर्मी एवं एथलीट अजय कुमार बिंद ने 65वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप-में कांस्य पदक  जीतकर बरेका एवं भारतीय रेल का गौरव बढ़ाया है। नई दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 08 से 11 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में श्री अजय कुमार बिंद ने पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में 14 मिनट 03.86 सेकंड का समय दर्ज करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया और कांस्य पदक अपने नाम किया।अजय कुमार बिंद बरेका में टेक्नीशियन (फिटर) के पद पर कार्यरत हैं। 

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उनकी उपलब्धि उत्कृष्ट खेल प्रतिभा, निरंतर अभ्यास, कठिन परिश्रम एवं समर्पण का परिचायक है। उनकी इस सफलता से बरेका परिवार में हर्ष का माहौल है। अजय कुमार बिंद की इस उपलब्धि को बरेका के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की जाती है। उनकी सफलता अन्य खिलाड़ियों एवं रेलकर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed