फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MLC Elections 28 tables set up vote counting monitoring via CCTV Divisional Commissioner conducts inspection

एमएलसी चुनाव: मतगणना के लिए लगेंगी 28 टेबल, सीसीटीवी से होगी निगरानी; मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण

Sun, 18 Oct 2026 02:05 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 18 Oct 2026 02:05 PM IST
सार

एमएलसी चुनाव की मतगणना के लिए पहड़िया स्थित मतगणना स्थल पर 28 टेबल लगाई जाएंगी। मतगणना प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रेक्षक और मंडलायुक्त ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर मतगणना को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया।

विज्ञापन
MLC Elections 28 tables set up vote counting monitoring via CCTV Divisional Commissioner conducts inspection
मंडलायुक्त एस. राजलिंगम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमएलसी चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों के तहत शनिवार को प्रेक्षक जीएस प्रियदर्शी और मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने पहड़िया स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मतगणना स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। 

विज्ञापन


शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 और स्नातक निर्वाचन के लिए 14 टेबल लगाने को कहा गया। उन्होंने मतगणना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा रिटर्निंग ऑफिसर के लिए भी अलग टेबल की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया, ताकि मतगणना की प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से पूरी कराई जा सके। 
विज्ञापन


प्रेक्षक और मंडलायुक्त ने मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, मतगणना कक्षों, बैरिकेडिंग और अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा में पूरी कर ली जाएं। निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार, अपर आयुक्त प्रशासन आलोक वर्मा, एडीएम प्रशासन राजेश कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

चुनाव की तैयारियों की हुई समीक्षा
विधान परिषद खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर प्रेक्षकों ने शुक्रवार को कमिश्नरी सभागार में बैठक कर समीक्षा की। उन्होंने सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली।  निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए। प्रेक्षकों ने पोलिंग पार्टियों की नियुक्ति और उनके प्रशिक्षण, मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं, पोलिंग पार्टियों की रवानगी और उनके लिए पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में मंडलायुक्त/रिटर्निंग अधिकारी एस. राजलिंगम, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार मौजूद रहे। 

विशेष अभियान में मतदाता सूची के लिए 5665 फाॅर्म-6 जमा
वाराणसी। मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने और संशोधन के लिए शनिवार को चलाए गए विशेष अभियान में जिले भर से कुल 6372 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए फाॅर्म-6 के 5665, मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फाॅर्म-7 के 303 और संशोधन व स्थानांतरण के लिए फाॅर्म-8 के 404 आवेदन शामिल हैं।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आयोजित अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने बूथों पर एएसडी और मैपिंग सूची के साथ मौजूद रहे।

उन्होंने पात्र मतदाताओं से आवेदन प्राप्त करने के साथ ही उनकी समस्याओं और सवालों का समाधान भी किया। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज कुमार समेत सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और बीएलओ सुपरवाइजरों ने बूथों का भ्रमण कर अभियान का जायजा लिया। इस दौरान सभी बीएलओ बूथों पर उपस्थित मिले।

मतदाता सूची में नाम छूटने पर करें आवेदन : जिला प्रशासन के अनुसार, अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची की पीडीएफ जिले की वेबसाइट varanasi.nic.in पर उपलब्ध है। सूची में नाम छूटने पर नए पंजीकरण के लिए फाॅर्म-6, नाम हटाने के लिए फाॅर्म-7 और नाम में संशोधन या पते के स्थानांतरण के लिए फाॅर्म-8 भरकर आवश्यक दस्तावेज के साथ संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed