फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Major fire in Varanasi Blaze breaks out in a shop selling brooms and paints

वाराणसी में लगी भीषण आग: झाड़ू, पेंट की दुकान में लगी आग, बगल में चार मंजिला मकान के दो फ्लोर जल गए

Thu, 22 Oct 2026 03:26 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 22 Oct 2026 03:26 PM IST
सार

वाराणसी में झाड़ू और पेंट की दुकान में पहली मंजिल पर आग भड़की, जो पास की ज्वेलरी की दुकान व गेस्ट हाउस तक पहुंच गई। भीषण आग लगने से तीन किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार दिखा।  

विज्ञापन
Major fire in Varanasi Blaze breaks out in a shop selling brooms and paints
आग बुझाते फायरकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के मदनपुरा के पास बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे झाड़ू और पेंट, केमिकल्स की दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग ने बगल में चार मंजिला भवन में सतनाम सिंह ब्रदर्स ज्वेलर्स की दुकान को भी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते दोनों भवन के दो फ्लोर जल गए। मौके पर पहुंची दमकल की 10 गाड़ियों और पुलिसकर्मी ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। दुकान और मकान दोनों चार मंजिला हैं। 

विज्ञापन


आग लगने के दौरान दुकान संचालक संजय प्रजापति को दमकल की टीम ने रेस्क्यू किया और अस्पताल भिजवाया। आग लगने के दौरान बगल के गेस्ट हाउस में मौजूद तीन से चार लोगों को पहले ही निकाला जा चुका था। 

विज्ञापन
Trending Videos

Major fire in Varanasi Blaze breaks out in a shop selling brooms and paints
दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि संजय प्रजापति भाई चंदन के साथ दुकान का संचालन करता है। उसने बताया कि दुकान में वेल्डिंग का काम चल रहा था। मेन स्विच से शॉर्ट सर्किट हुआ। चिंगारी झाड़ू समेत अन्य सामान पर गिरी और आग लग गई। पांच मिनट के अंदर ही आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। 

बगल में सतनाम सिंह ब्रदर्स ज्वेलर्स के लोगों ने फायर उपकरण से आग पर काबू पाना चाहा लेकिन आग बढ़ती गई और ज्वेलर्स के भवन को चपेट में ले लिया। कर्मचारी और होटल में रुके तीन से चार लोगों को बाहर निकाला गया। दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची। थाना और चौकी पुलिस भी आई। 
विज्ञापन

Major fire in Varanasi Blaze breaks out in a shop selling brooms and paints
दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
आग की लपटें देख बाद में दमकल की चार अन्य गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। दो घंटे तक चले राहत बचाव के बाद शाम चार बजे आग पर काबू पाया गया। सतनाम सिंह ब्रदर्स ज्वेलर्स के मालिक जगजीत सिंह उर्फ सोनू ने बताया कि आग ने पहले हमारा बोर्ड पकड़ा। धीरे-धीरे ज्वेलर्स की दुकान और फिर तीन फ्लोर में संचालित गेस्ट हाउस तक आग पहुंच गई। ऐसे में अपने स्टाफ को बाहर निकाला। 
विज्ञापन

Major fire in Varanasi Blaze breaks out in a shop selling brooms and paints
दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
90 प्रतिशत नुकसान हुआ है। दमकल की टीम आती तब तक दो फ्लोर जल चुके थे। कुछ ही दूरी पर एक और ज्वेलर्स की दुकान उनकी है। वहां दो महीने बिजली के पोल में आग लग चुकी है। इस बाबत प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इस दुकान में दो बार पहले भी आग लग चुकी है। 

Major fire in Varanasi Blaze breaks out in a shop selling brooms and paints
दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

सूचना 2 बजे मिली। मौके पर दमकल की 10 गाड़ियों को भेजा गया। दो घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। इस दौरान दुकान संचालक को फायर फाइटर्स ने रेस्क्यू किया उसे अस्पताल भेजा गया। बाकी जांच की जा रही है। - आनंद सिंह राजपूत, मुख्य अग्निशमन अधिकारी

मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचा गया। आग पर काबू पा लिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है। गहनता से सर्च ऑपरेशन किया गया। बाकी की जांच की जा रही है। - अतुल अंजान त्रिपाठी, एसीपी दशाश्वमेध

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed