फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports 84 pairs of wrestlers compete DLW Saurabh wins second consecutive wrestling bout in 15 days

खेल: 84 जोड़ी पहलवानों ने बरेका में लगाया दांव, 15 दिन में लगातार दूसरी कुश्ती जीते सौरभ; पढ़ें अन्य खबरें

Sun, 06 Sep 2026 01:46 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 06 Sep 2026 01:46 AM IST
सार

बरेका में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में 84 जोड़ी पहलवानों ने दांव आजमाए। सौरभ ने 15 दिन के भीतर लगातार दूसरी कुश्ती जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पहलवानों ने दमखम दिखाया। मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे। आयोजन के दौरान विजेता पहलवानों का उत्साह बढ़ाया गया और उन्हें सम्मानित किया गया। आइए जानते हैं अन्य खबरें...

विज्ञापन
Sports 84 pairs of wrestlers compete DLW Saurabh wins second consecutive wrestling bout in 15 days
बिहार के प्रिंस को पटकनी देते बनारस के रंजराज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतर जनपदीय इनामी कुश्ती शनिवार शाम बरेका स्थित व्यायामशाला में संपन्न हुई। इसमें पुरुष वर्ग के 80 प्लस किलो भार वर्ग में नैपुरा के सौरभ यादव ने भरंदाज दांव लगाकर सिगरा स्टेडियम के हरिओम यादव को चित कर दिया। हरि सरदार की स्मृति में आयोजित कुश्ती में वाराणसी और आसपास जिलों के 84 जोड़ी पहलवानों ने मैट पर कुश्ती के दांव आजमाए। 

विज्ञापन


आयोजन सचिव अर्जुन सरदार ने बताया कि इसमें स्वमीनाथ अखाड़े के प्रवीण ने तीसरा और बरेका के शिवम चौथे स्थान पर रहे। 71 से 80 किलो भारगर्व में स्वामीनाथ अखाड़े के मुकुल मिश्र ने बरेका के संतोश यादव को 8-6 के स्कोर से हरा दिया। इसमें बरेका के सुरेंद्र पाल ने तीसरा और सिगरा के अनुकल्प यादव को चौथा स्थान मिला। 
विज्ञापन


61 से 70 किलो भारवर्ग में सिगरा के जानी यादव ने सिगरा के ही विनीत यादव को हराकर पहले स्थान पर रहे। इसमें जौनपुर के प्रियांशु यादव को तीसरा और बरेका के रंगराज को चौथा स्थान मिला। 50 से 60 किलो भारवर्ग में बरेका के श्लोक मौर्य ने  सिगरा के पीयूष यादव को हराकर विजेता बने। गया सेठ अखाड़े के बलराम यादव को तीसरा और बरेका के रोशन को चौथा स्थान मिला। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ बरेका खेलकूद संघ के महासचिव अनुराग गुप्ता ने किया। संचालन गोरख यादव, धन्यवाद ज्ञापन आयोजन सचिव अर्जुन सरदार ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अनामिका के साल्तो दांव पर हार गई आंचल 
महिला वर्ग के 55 से 64 किलो भारवर्ग में सिगरा स्टेडियम की अनामिका ने आंचल यादव को हराकर विजेता बनी। 65 किलो से ज्यादा भार वर्ग में स्वामीनाथ अखाड़े की कशिश यादव सिगरा स्टेडियम की वसुंधरा को हराकर विजेता बनी। तीसरा स्थान सिगरा की माला यादव और चौथा स्थान सिगरा की अनु यादव ने किया।

भरंदाज दांव : कुश्ती का ऐसा दांव जिसमें पहलवान अपने विरोधी की छाती या पीठ पर मजबूत पकड़ (ग्रिप) बनाते हैं, जगह को ब्लॉक करते हैं। इसके बाद सही संतुलन और ताकत के साथ विरोधी को जमीन पर पटकने या चित करने का प्रयास करते हैं।

काशी को कुश्ती का हब बनाने के लिए मैट पर अधिक से अधिक प्रतियोगिता करानी होगी। दमकशी कहीं भी की जा सकती है लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक के लिए मैट की कुश्ती में दांव साधने होंगे -राजीव सिंह रानू अध्यक्ष वाराणसी कुश्ती संघ।   

Sports 84 pairs of wrestlers compete DLW Saurabh wins second consecutive wrestling bout in 15 days
जिलास्तरीय वॉलीबॉल में खिलाड़ी। - फोटो : संवाद

जिलास्तरीय वॉलीबॉल में बच्छाव जोन चयनित
बच्छाव जोन की स्कूली वॉलीबॉल प्रतियोगिता मालवीय महाविद्यालय इंटर कॉलेज शहंशाहपुर में खेली गई। इसमें जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए तीन वर्ग में बालक-बालिका में प्रदर्शन के आधार पर टीम चुनी गई। मंडलीय सचिव राजेश कुमार सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य मुसर्रत इस्लाम ने की। 

सात को आगरा रवाना होगी जिमनास्टिक टीम
प्रादेशिक जिमनास्टिक्स प्रतियोगिता आगरा के सदर बाजार स्थित एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जाएगी। इसमें वाराणसी मंडल की चयनित बालक-बालिका टीम खेलेगी। प्रतियोगिता के लिए वाराणसी मंडल टीम के प्रभारी विनोद कुमार को बनाया गया है। वाराणसी की टीम सात सितंबर को शाम चार बजे वाराणसी कैंट स्टेशन से मरुधर एक्सप्रेस ट्रेन से आगरा रवाना होगी। वाराणसी जिले के खिलाड़ी अलग-अलग केंद्रों में जिमनास्टिक का अभ्यास कर रहे हैं।

मंडलीय शतरंज टीम में जेपी मेहता कॉलेज के दो छात्र
प्रादेशिक शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयनित वाराणसी मंडल की टीम में जेपी मेहता नगर निगम इंटर कॉलेज के दो छात्रों का चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी 9 से 13 सितंबर तक अलीगढ़ में प्रस्तावित 70वीं प्रादेशिक शतरंज प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। विद्यालय के खेल शिक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि सिमोन और हर्ष मौर्य ने जोनल और जिलास्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर मंडलीय टीम में चयनित हुए हैं। 

कैंटोमेंट में आज होगी रन फॉर फन
कैंटोमेंट पार्क से ढाई किलोमीटर रन फॉर फन का आयोजन रविवार को होगा। सनबीम डालिम्स के सहायक निदेशक माहिर मधोक के बताया यह दौड़ स्वास्थ्य जागरूकता के तहत आयोजित की जाएगी। इसमें दौड़ में सबसे आगे एक वाहन चलाता रहेगा और उसके पीछे प्रतिभागी होंगे। जो भी व्यक्ति दौड़कर वाहन के करीब आएगा उसे एक कचौड़ी दी जाएगी। कार्यक्रम के संयोजक सौरभ यादव हैं। 

सरिता-सुनीता के खेल से शास्त्री टीम विजेता
वाराणसी। सरिता दुबे और सुनीता पटेल के दमदार प्रदर्शन की बदौलत शास्त्री टीम ने शनिवार को लाल बहादुर शास्त्री शिक्षण संस्थान शिवपुर में शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित रस्साकसी प्रतियोगिता में इंदिरा टीम को 2-1 से पराजित किया। इसमें दोनों टीमों में महिला शिक्षकों के साथ पुरुष शिक्षक भी टीम में शामिल थे।

देवारा के रविंद्र ने काशी के रुद्र को दी पटकनी
फतहपुर मंडाव (मऊ)। विंदेश्वरी तिवारी एवं परशुराम तिवारी की पुण्यतिथि पर शनिवार को बेलौली गांव में विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। रूद्र (वाराणसी) और रविंद्र (देवारा) के बीच हुए मुकाबले में रविंद्र ने बाजी मारते हुए जीत हासिल की। इसके अलावा देवव्रत (गाजीपुर) और नीरज (परसिया) के बीच हुई कड़ी टक्कर में नीरज विजयी रहे। 

Sports 84 pairs of wrestlers compete DLW Saurabh wins second consecutive wrestling bout in 15 days
दाैड़ में हिस्सा लेतीं शिक्षिकाएं। - फोटो : संवाद

कला वर्ग की शिक्षिका नंदनी 15 सेकंड में 100 मीटर दौड़ बनीं चैंपियन
वाराणसी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को परमानंदपुर मिनी स्टेडियम महिला वर्ग की शिक्षकों की दौड़ प्रतियोगिता हुई। आठ साल बाद रनिंग ट्रैक पर उतरी नंदनी वर्मा को जब साड़ी में 15 सेकंड में 100 मीटर दौड़ीं तो उन्हें अपने कॉलेज के दिन याद आ गए। 

नंदनी वर्मा चार साल से कला (पेंटिंग) की शिक्षिका के तौर पर कार्यरत हैं। इस वर्ग में डॉली पाल दूसरे और आस्था तीसरे स्थान पर रहीं। विकास इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता के 200 मीटर दौड़ में अनुपम सिंह और गीतांजलि संयुक्त रूप से प्रथम रहीं। दोनों ने 32-32 सेकंड का समय लिया। चांदनी पटेल दूसरे और आकांक्षा यादव तीसरे स्थान पर रहीं। 

आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने वाले कराटे कोच हुए सम्मानित
शिक्षक दिवस के अवसर पर मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स ने कराटे प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। यह सम्मान महिला सशक्तीकरण और बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने में उनके योगदान के लिए दिया गया। एकेडमी के अध्यक्ष भिक्खु चंदिमा महाथेरो, संरक्षक श्वेत प्रकाश यादव और सामाजिक कार्यकर्ता अजय वर्मा ने 20 कराटे प्रशिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। कराटे प्रशिक्षक बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देकर उनमें आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता विकसित कर रहे हैं। 

Sports 84 pairs of wrestlers compete DLW Saurabh wins second consecutive wrestling bout in 15 days
बाउट शुरू कराते कोच। - फोटो : Varanasi

एक ही विद्यालय के 16 खिलाड़ियों ने जीता सोना
70वीं माध्यमिक स्कूली खेलों में शिवपुर जोन की वुशू प्रतियोगिता लोढ़ान स्थित बाबू आरएन सिंह इंडोर हॉल में खेली गई। इसमें जोन के 9 विद्यालयों से संबंधित करीब 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें सर्वाधिक 16 स्वर्ण पदक एक ही विद्यालय विकास इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने हासिल किए। जिला सचिव सर्वेश सिंह ने बताया कि अंडर-17 बालिका वर्ग में नीलम यादव, सुहानी यादव और अंडर 19 बालिका वर्ग में महिमा यादव, नैंसी सैनी, अनुष्का सिंह और शिवानी यादव प्रथम रहीं। अंडर-17 बालक वर्ग में सिकंदर राजभर, रुद्र प्रताप सिंह, आर्यन यादव, चंदन यादव, विष्णु राजभर, शिवम कुमार और अनंत गौतम पहले स्थान पर रहे। अंडर-19 बालक वर्ग में आकाश पटेल, सूरज यादव और रोशन यादव ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

भारतीय शिक्षा मंदिर में खेली जाएगी जिलास्तरीय स्पर्धा 
माध्यमिक स्कूलों की जिलास्तरीय वुशू प्रतियोगिता 11 सितंबर को इंग्लिशिया लाइन स्थित भारतीय शिक्षा मंदिर में खेली जाएगी। पूर्व जिला सचिव विनोद सिंह यादव ने बताया कि वुशू आत्मरक्षा का कारगर उपाय है। वुशू आत्मरक्षा के साथ शरीर को ताकत, लचीलापन, संतुलन बनाने में मदद मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed