फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azamgarh Suspicious death of a young man who had come to meet his girlfriend

आजमगढ़: प्रेमिका से मिलने आए युवक की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Fri, 16 Oct 2026 04:54 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला, आजमगढ़
अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किशन चौबे Updated Fri, 16 Oct 2026 04:54 PM IST
सार

आजमगढ़ के मेंहनगर थाना क्षेत्र के सिधारी गांव में प्रेमिका से मिलने आए 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने युवती और उसकी दादी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा।
 

विज्ञापन
Azamgarh Suspicious death of a young man who had come to meet his girlfriend
आजमगढ़, युवक की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मेंहनगर थाना क्षेत्र के सिधारी गांव में प्रेमिका से मिलने आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने युवती और उसकी दादी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। युवक की मौत हत्या है या आत्महत्या, पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

विज्ञापन


जहानागंज थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव निवासी दीपक राम (26) का सिधारी गांव निवासी एक युवती से इंस्टाग्राम के जरिये प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती तीन बहनों में सबसे छोटी है। वह बीएससी की छात्रा होने के साथ ब्यूटीशियन का कोर्स भी कर रही है। उसके पिता रोजगार के सिलसिले में पंजाब में रहते हैं। घर पर युवती अपनी दादी के साथ रहती थी।

विज्ञापन

 
Trending Videos

रात में प्रेमिका से मिलने आया था युवक
पुलिस के अनुसार, दीपक बृहस्पतिवार रात अपनी प्रेमिका से मिलने सिधारी गांव आया था। इसी दौरान किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई, इसका अभी पता नहीं चल सका है। शुक्रवार सुबह युवक का शव मिलने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सभी पहलुओं से जांच कर रही पुलिस
पुलिस ने युवती और उसकी दादी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई। मौके की स्थिति और पूछताछ के आधार पर हत्या और आत्महत्या समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
मेंहनगर के थानाध्यक्ष अभिराज सरोज ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed