फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azamgarh Bullion trader body found room home police investigating left wife and child in-laws house

आजमगढ़: सराफा कारोबारी का घर के कमरे में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस; पत्नी व बच्चे को ससुराल में छोड़ आया था

Mon, 21 Sep 2026 09:41 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 21 Sep 2026 09:41 PM IST
सार

जिले के सीताराम मोहल्ले में सोमवार सुबह सराफा कारोबारी रवि वर्मा (32) का शव घर के कमरे में मिला। परिजनों ने आत्महत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रवि शनिवार को पत्नी और बच्चे के साथ ससुराल गया था और रविवार को उन्हें वहीं छोड़कर अकेले घर लौटा था।

विज्ञापन
Azamgarh Bullion trader body found room home police investigating left wife and child in-laws house
सर्राफा कारोबारी रवि वर्मा। - फोटो : संवाद

विस्तार

आजमगढ़ के शहर कोतवाली क्षेत्र के सीताराम मोहल्ले में सोमवार सुबह 32 वर्षीय सर्राफा कारोबारी रवि वर्मा का शव घर के कमरे में मिला। परिजनों ने आत्महत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन


रवि वर्मा चार भाइयों में सबसे छोटे थे। वह सेहदा में सर्राफा की दुकान चलाते थे। परिजनों के मुताबिक रवि को किसी तरह की आर्थिक या पारिवारिक परेशानी नहीं थी। चारों भाई अलग-अलग रहते थे और रवि भी अपने परिवार के साथ अलग रह रहे थे। ऐसे में उनकी मौत की खबर से परिजन हैरान हैं।
विज्ञापन


रवि के भाई आनंद वर्मा ने बताया कि शनिवार को रवि अपनी पत्नी और बच्चे के साथ अतरौलिया थाना क्षेत्र के मदियापार स्थित ससुराल गए थे। रविवार को वह पत्नी और बच्चे को ससुराल में छोड़कर अकेले अपने घर लौट आए थे। परिजनों के अनुसार उस समय उनका व्यवहार सामान्य था और किसी तरह की परेशानी नजर नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रवि के साले ने बताया कि कुछ दिन पहले ही परिवार की ओर से उन्हें करीब 14 लाख रुपये की जमीन उपहार में दी गई थी। ऐसे में परिवार का कहना है कि रवि के सामने आर्थिक संकट जैसी कोई स्थिति नहीं थी। अचानक हुई मौत को लेकर परिजन घटना के पीछे की वजह समझ नहीं पा रहे हैं।

सोमवार सुबह घर के कमरे में रवि का शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने घटनास्थल से संबंधित जानकारी जुटाने के साथ परिजनों से भी पूछताछ की।

कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की स्थिति और कारणों के संबंध में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed