Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amit returned home two days early forgoing his confirmed train ticket only to die in road accident in varanasi

दीवाली से पहले पसरा मातम: ट्रेन की कंफर्म टिकट छोड़ दो दिन पहले ही आया घर, सड़क हादसे में अमित की मौत

Fri, 06 Nov 2026 10:46 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 06 Nov 2026 10:46 AM IST
सार

वाराणसी के अमित मुंबई में निजी नौकरी करता थे। दीपावली पर घर आने के लिए ट्रेन की कंफर्म टिकट थी, लेकिन उसे छोड़ वह दो दिन पहले ही घर आ गए। इधर, सड़क हादसे में अमित की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Amit returned home two days early forgoing his confirmed train ticket only to die in road accident in varanasi
सड़क हादसे में अमित की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई से अपनों के बीच लौटने की खुशी अमित मिश्रा उर्फ गप्पू (30) के लिए आखिरी सफर साबित हुई। घर पहुंचने के अगले ही दिन सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए अमित की बुधवार शाम ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
गोसाईपुर मोहांव (रूपापुर) निवासी अमित मिश्रा मुंबई में निजी नौकरी करते थे। तीन नवंबर को मुंबई से वाराणसी आने का उनका कंफर्म ट्रेन टिकट था और चार नवंबर को घर पहुंचना था। हालांकि, वह दो दिन पहले ही दूसरी ट्रेन से वाराणसी आ गए। 
विज्ञापन


तीन नवंबर को वह दोस्तों से मिलने धरसौना बाजार गए। शाम करीब 6:30 बजे बुलेट से घर लौटते समय चोलापुर में नाद नदी के किनारे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी चोलापुर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय और फिर ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। वहां बुधवार की शाम करीब 7:30 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अमित दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई आदित्य मिश्रा उर्फ अप्पू है। अमित तलाकशुदा था। उनकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। 


बेटे की मौत से मां शकुंतला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। अमित ने पिछले जिला पंचायत चुनाव में हरहुआ सेक्टर नंबर चार से चुनाव भी लड़ा था। थाना प्रभारी सुधवन राम गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed