फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: प्रेमी पर लगाया रेनू की हत्या कर शव फेंकने का आरोप

Wed, 09 Sep 2026 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-23- रेनू (फाइल फोटो)
सफीपुर (उन्नाव)। तीन साल पहले प्रेम-प्रसंग में घर छोड़कर गई महिला का चार महीने पहले बाराबंकी में शव मिलने की घटना में अब तक पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न करने से परिजन परेशान हैं। प्रेमी पर बेटी की हत्या कर शव फेंके जाने का अंदेशा जताया है। पिता ने आईजी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

आसीवन थानाक्षेत्र के बनौनी गांव निवासी राजबहादुर रावत ने बताया कि छोटी बेटी रेनू (30) तीन साल पहले सीतापुर जिले के थाना नैमिष के गांव कराखिला निवासी अंबुज शुक्ला के साथ तीन साल पहले प्रेम प्रसंग में चली गई थी। पहले उसने बेटी को चंडीगढ़ में रखा। उसके बाद लखनऊ के गोमती नगर विभूतिखंड में किराये पर रहने लगा। अंबुज कार चलाता था। रेनू को एक स्पा सेंटर में नौकरी दिलाई। शादी की बात पर कोई न कोई बहाना बताकर टाल देता।
विज्ञापन

20 मई 2026 को प्रेमी अंबुज ने रेनू के लापता होने की खबर दी। बेटी की इधर-उधर तलाश की गई, गुमशुदगी की पोस्टर चिपकाए गए, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बड़ी बेटी शशि रावत लखनऊ विभूतिखंड थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने गई तो थाने के सूचना बोर्ड पर रेनू की अज्ञात में फोटो लगी देख पहचान की। पुलिस ने बताया कि 20 मई को बाराबंकी जिले के उमरी गांव की सड़क किनारे शव पड़ा मिला था। पहचान न होने से पुलिस ने अज्ञात में अंतिम संस्कार भी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने आरोप लगाया कि रेनू की हत्या उसके प्रेमी ने की है। बेटी को न्याय दिलाने के लिए तब से हम लोग भटक रहे हैं लेकिन पुलिस सिर्फ गुमराह कर रही है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामला बाराबंकी से जुड़ा है, आईजी से शिकायत की गई है। वहीं कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed