फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two bridges to be built at a cost of 6.47 crore; government grants approval.

Unnao News: 6.47 करोड़ से बनेंगे दो पुल, शासन ने दी मंजूरी

Mon, 07 Sep 2026 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Two bridges to be built at a cost of 6.47 crore; government grants approval.
उन्नाव। सदर तहसील में दो जर्जर पुलियों के स्थान पर नए पुल निर्माण को मंजूरी मिल गई है। इसके लिए 6.47 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह पुल सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक क्षेत्र में बनाए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हरदयाल अहरिवार ने बताया कि इन दोनों स्थानों पर पुरानी पुलिया मौजूद हैं। ये पुलिया काफी जर्जर और संकरी हो चुकी हैं। इस कारण इन मार्गों पर वाहन सवारों को निकलने में भारी परेशानी होती है। पूर्व में पुल निर्माण के लिए एक प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। अब इस प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। इन नए पुलों के निर्माण से करीब दो लाख की आबादी को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

शासन ने मीरनगर से नगवा नाला होते चुनौती ग्राम तक पुल निर्माण को स्वीकृति दी है। यह पुल 24 मीटर लंबा होगा। इसके निर्माण के लिए 3.53 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। पुल के साथ ही यहां पर पहुंच मार्ग का भी निर्माण किया जाएगा। यह मार्ग आवागमन को और सुगम बनाएगा। दूसरा महत्वपूर्ण पुल थाना गांव से मुर्तजानगर वाया पवई संपर्क मार्ग पर बनेगा। यह पुल शारदा नहर के किमी दस पर निर्मित होगा। इस परियोजना पर लगभग 2.94 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है। इन पुलों से स्थानीय लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed