फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Car struck by a trailer at Audi turn; project personnel have a narrow escape.

Sonebhadra News: औड़ी मोड़ पर ट्रेलर की चपेट में आई कार, बाल-बाल बचे परियोजनाकर्मी

Sun, 01 Nov 2026 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Car struck by a trailer at Audi turn; project personnel have a narrow escape.
रेणुसागर के पास शनिवार की सुबह हुई घटना के बाद मौके पर जुटे लोग। संवाद
रेणुसागर। अनपरा थानाक्षेत्र के औड़ी मोड़ पर शनिवार सुबह ट्रेलर की चपेट में आने से एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार निजी परियोजना कर्मी बाल-बाल बच गए। हादसे में किसी के चोटिल होने की सूचना नहीं है। क्षेत्र की एक निजी परियोजना में कार्यरत अभिषेक सिंह (42) पुत्र जनार्दन सिंह शनिवार सुबह मेघा आवासीय परिसर से कार लेकर परियोजना के लिए निकले थे। औड़ी मोड़ स्थित राजेंद्र एचपी पेट्रोल पंप के पास उनके आगे चल रहा ट्रेलर अचानक पेट्रोल पंप में मुड़ने लगा। अभिषेक के मुताबिक, वह नियंत्रित गति से कार चला रहे थे लेकिन ट्रेलर के अचानक मुड़ने से उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला। कार ट्रेलर की चपेट में आ गई और उसके पहिये से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।हादसे के बाद ट्रेलर चालक, पेट्रोल पंप कर्मचारियों और कार सवार के बीच कहासुनी होने लगी। मौके पर तनाव बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद पहुंची अनपरा पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। बाद में आपसी सहमति से समझौता करा दिया गया। अनपरा थाना प्रभारी राजेश जी चौबे ने बताया कि सड़क पर यातायात बाधित न हो, इसके लिए दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे कराया गया। दोनों पक्षों को शांत कराकर हाईवे पर आवागमन सामान्य कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed