{"_id":"6a9f032e1511653a8c08c9fc","slug":"body-of-young-man-found-hanging-in-the-room-sitapur-news-c-102-1-slko1037-163434-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव
Tue, 08 Sep 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
आदर्श
बिसवां। मोहल्ला झज्झर में सोमवार को 22 वर्षीय युवक का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। दोपहर में कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने अंदर झांका तो शव लटका देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला झज्झर निवासी आदर्श (22) रविवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए थे। परिजनों के अनुसार आदर्श अक्सर सुबह देर तक सोते थे। इसी वजह से सोमवार सुबह उन्हें जगाने के लिए परिजनों ने कमरे का दरवाजा नहीं खटखटाया। दोपहर करीब 12 बजे तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आए तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने कमरे के अंदर झांका तो आदर्श का शव चादर के सहारे कुंडे से लटका दिखाई दिया।
शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा खुलवाकर शव को नीचे उतारा गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मोहल्ले के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
बाइक की मांग करने की चर्चा
मोहल्लेवासियों के अनुसार आदर्श पिछले कई दिनों से माता-पिता से बुलेट मोटरसाइकिल दिलाने की मांग कर रहा था। परिजनों ने उसे बाइक दिलाने का आश्वासन भी दिया था। हालांकि, युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
परिवार का इकलौता बेटा था आदर्श
परिजनों ने बताया कि आदर्श परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी एक छोटी बहन है। बेटे की मौत से माता-पिता समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद से मोहल्ले में भी मातम का माहौल है।