फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Wife of soldier Ashish, missing in the Bhote Koshi floods, attempts suicide

Siddharthnagar News: भोटेकोशी बाढ़ में लापता जवान आशीष की पत्नी ने किया आत्महत्या का प्रयास

Sun, 06 Sep 2026 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 06 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Wife of soldier Ashish, missing in the Bhote Koshi floods, attempts suicide
- सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले के महाराजगंज नगरपालिका-4 बरईपुर निवासी था जवान
विज्ञापन

खुनुवां। नेपाल के कपिलवस्तु जिले के महाराजगंज नगरपालिका-4 बरईपुर निवासी 23 वर्षीय प्रहरी जवान आशीष गडरिया का भोटेकोशी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ के 12 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पति के लापता होने से मानसिक रूप से परेशान उनकी 21 वर्षीय पत्नी प्रियंका ने रविवार सुबह करीब 9:30 बजे आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि, घर-परिवार और स्थानीय लोगों की तत्परता से उनकी जान बच गई।
प्रियंका को उपचार के लिए लुम्बिनी प्रादेशिक अस्पताल, बुटवल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। यह जानकारी पुलिस उपाधीक्षक रिपेंद्र कुमार सिंह ने दी। आशीष और प्रियंका का विवाह इसी वर्ष वैशाख के महीने में हुआ था। पति के अचानक लापता होने के बाद से प्रियंका सदमे में है।
विज्ञापन

आशीष की करीब 17 महीने पहले नेपाल पुलिस में प्रहरी जवान के पद पर नियुक्त हुए थे। करीब आठ महीने पहले उनकी ड्यूटी रसुवा जिले के मैलुंग में लगी थी। गत 26 अगस्त को भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ के दौरान वह लापता हो गए। परिवार के इकलौते बेटे के लापता होने के बाद उनकी मां निर्मला और पिता खेदु की हालत भी बेहद खराब है और वे लगातार बेटे के लौटने की उम्मीद लगाए हुए हैं। वहीं, पत्नी तभी से मानसिक रूप से परेशान हो गई है। पति की याद में हमेशा रोती थी। रविवार सुबह उसने आत्महत्या करने की कोशिश की। परिवार को समय से जानकारी हुई तो उन्होंने इलाज के लिए उसे भर्ती कराया। बताया गया है कि आशीष समेत कपिलवस्तु जिले के छह लोगों से अभी भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। परिजन को अब तक उनके बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed