फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Supply Inspector inspects ration shop; irregularities found

Siddharthnagar News: पूर्ति निरीक्षक ने की कोटे की दुकान की जांच, मिलीं खामियां

Wed, 07 Oct 2026 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 07 Oct 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Supply Inspector inspects ration shop; irregularities found
शोहरतगढ़। कस्बे के गड़ाकुल में सितंबर का राशन नहीं मिलने की 62 उपभोक्ताओं की सामूहिक शिकायत पर बुधवार को आपूर्ति विभाग की टीम ने जांच की। एसडीएम के निर्देश पर हुई जांच में खाद्यान्न भंडारण और स्टॉक रजिस्टर में कई खामियां मिलीं।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज करने के साथ ई-पॉस मशीन में दर्ज वितरण की भी जांच की। अधिकारियों के अनुसार जांच अभी जारी है। पूरी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गड़ाकुल के 62 उपभोक्ताओं ने सितंबर में राशन नहीं मिलने की शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम से की थी। शिकायत पत्र पर उपभोक्ताओं के हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान के साथ राशन कार्ड और मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराए गए थे। एसडीएम ने आपूर्ति विभाग को मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को पूर्ति निरीक्षक सतीश चंद्रा के नेतृत्व में टीम गड़ाकुल पहुंची। टीम ने शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज किए और ई-पॉस मशीन पर दर्ज अंगूठे के निशान और हस्ताक्षरों का मिलान कराया।

इसके अलावा कोटे की दुकान पर खाद्यान्न के भंडारण, स्टॉक रजिस्टर और वितरण से संबंधित अभिलेखों की जांच की गई। जांच के दौरान स्टॉक रजिस्टर में कई महीनों का लेखा-जोखा पूरा नहीं मिला। खाद्यान्न भंडारण में भी खामियां सामने आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed