फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Rain accompanied by strong winds; weather turns pleasant

Siddharthnagar News: तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ सुहाना

Wed, 07 Oct 2026 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 07 Oct 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Rain accompanied by strong winds; weather turns pleasant
- बारिश से नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह जलभराव, आवागमन प्रभावित
विज्ञापन

डुमरियागंज। नगर सहित तहसील क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब पौने तीन बजे तेज हवा के झोंकों और बड़ी-बड़ी बूंदों के साथ हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बारिश के बाद तापमान में गिरावट से लोगों को उमस से राहत मिली। हालांकि, नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह जलभराव और कीचड़ की समस्या उत्पन्न हो गई, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
दोपहर बाद अचानक आसमान में बादल छाने के साथ तेज हवा चलने लगी। इसके बाद बारिश शुरू हो गई। तेज हवा और बारिश के कारण मौसम में गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा। कई स्थानों पर सड़कों और गलियों में पानी भर गया। इससे राहगीरों को आने-जाने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन

वहीं, बारिश और तेज हवा ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। धान की फसल अब पकने की कगार पर पहुंच चुकी है। ऐसे में तेज बारिश और हवा से फसल को नुकसान होने की आशंका है। क्षेत्र के कई स्थानों पर तेज हवा के चलते धान की फसल खेतों में गिर गई। किसानों का कहना है कि यदि लगातार बारिश हुई तो तैयार होने वाली धान की फसल को नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed