फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   We are very lucky, she is our rich lady, she is the queen of Jhunjhunu...

Shamli News: धन-धन भाग हमारे, वो तो हमारी सेठानी है, वो तो झुंझुनूं वाली महारानी है...

Sat, 12 Sep 2026 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 12 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
We are very lucky, she is our rich lady, she is the queen of Jhunjhunu...
शामली में हनुमानधाम पर मां नारायणी के चुनरी महोत्सव में भजन प्रस्तुत करते गायक। संवाद
शामली। श्री दादी जी सेवा संस्थान हनुमान धाम शामली की ओर से मां नारायणी झुंझुनूं वाली का चुनरी महोत्सव शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव के दौरान मां नारायणी का फूलों से भव्य शृंगार किया गया और उन्हें फूलों के झूले में झुलाया गया। श्रद्धालुओं ने मां रानी सती को 56 भोग का प्रसाद अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ भजन गायक लाल सिंह लचक ने गणेश वंदना तेरी जय हो गणेश, तेरी जय हो गणेश से किया। इसके बाद भजन गायक हरीश नामदेव ने धन-धन भाग हमारे, वो तो हमारी सेठानी है, वो तो झुंझुनूं वाली महारानी है और जन्म-जन्म का साथ है हमारा तुम्हारा, करेंगे सेवा हर जन्म में आदि भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

भजन गायक पंडित निशांत भागवत पाठक ने कर सोलह शृंगार तुझे रिझाऊं मां, ओढ़ ले री मां, ओढ़ ले री तेरी चुनर लाया मां, मेरे बालाजी महाराज तेरी जय हो टिल्लू वाले और मेरी दादी की चुनरिया लाल-लाल, झुंझुनूं वाली की चुनरिया लाल-लाल, जिसमें जड़ा है तारों का जाल आदि भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु देर शाम तक झूमते रहे। इसके बाद सभी भक्तों ने मिलकर रानी सती दादी को चुनरी अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां की महाआरती नगरपालिका परिषद शामली के अध्यक्ष अरविंद संगल और मीनू संगल ने की। मां की जोत प्रज्ज्वलित हनुमान धाम के प्रधान सलिल द्विवेदी, राजकुमार मित्तल और संस्थापक अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा ने संयुक्त रूप से की। पूजा-अर्चना पंडित रजनीकांत ने विधि-विधान से कराई।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, पूर्व आईजी विजय गर्ग, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, राहुल शर्मा, गौरव गर्ग, मनीष भटनागर, अरविंद भारद्वाज, कमल चौहान, मयंक सिंघल, अखिल, अमन गोयल, सतीश धीमान, पंडित दिनेश पाठक, सुनील टम्मी, राधेश्याम गोयल आदि मौजूद रहे। संचालन उत्तम नामदेव ने किया।

शामली में हनुमानधाम पर मां नारायणी के चुनरी महोत्सव में भजन प्रस्तुत करते गायक। संवाद

शामली में हनुमानधाम पर मां नारायणी के चुनरी महोत्सव में भजन प्रस्तुत करते गायक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed