{"_id":"6a9dbd5ed9b799b86d03d535","slug":"two-firs-registered-for-viral-threatening-videos-on-social-media-shamli-news-c-26-1-sal1002-173450-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सोशल मीडिया पर धमकी भरे वीडियो वायरल करने पर दो प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सोशल मीडिया पर धमकी भरे वीडियो वायरल करने पर दो प्राथमिकी दर्ज
Mon, 07 Sep 2026 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर धमकी भरे वीडियो और पोस्ट करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में साइबर क्राइम थाने पर अलग-अलग दो प्राथमिकी दर्ज की है।
एक मामले में दर्ज हुई प्राथमिकी में कहा गया कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर वांछित आरोपियों के पुराने फोटो लगाकर पुलिस और लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। पुलिस ने जांच में फर्जी आईडी मिलने पर मालानीयामन, भूपेंद्र ढींगरा_2001 व कादि डॉट 4 सत्यम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। इन आईडी से जान से मारने की धमकी दी गई थी।
दूसरी प्राथमिकी में बताया गया कि अंकित की हत्या के बाद उसी रात को इंस्टाग्राम पर भोलू शाहपुर के नाम से आईडी बनाकर हत्या की जिम्मेदारी ली गई थी और इसी आईडी से पोस्ट कर अंकित बालियान के परिजनों को बम से उड़ाकर मारने की भी धमकी दी गई। पुलिस की जांच में भोलू शाहपुर, कादि डॉट 4 एन सत्यम के नाम से अलग-अलग दो आईडी और जाट _01 _01 _01 के नाम से फर्जी आईडी पाई गई।
विज्ञापन
ये था मामला
बाबरी थानाक्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा निवासी हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की 26 अगस्त की शाम को शामली में आर्यपुरी नाला पटरी पर चार शूटरों ने गोली बरसाकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद उसी रात गोगी गैंग के भोलू शाहपुरिया के नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल कर हत्या की जिम्मेदारी ली गई थी। इसके बाद भूपेंद्र ढींगरा के नाम से वीडियो वायरल कर अंकित की हत्या करना बताया गया था। इसके बाद भी अंकित हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर धमकी भरे वीडियो व पोस्ट वायरल हो रही हैं। पुलिस की जांच में कई फर्जी आईडी बनाकर धमकी भरे वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है।
अंकित के परिजनों को भी बम से उड़ाने की धमकी
सोशल मीडिया पर धमकी भरे वायरल हो रहे वीडियो में अंकित के परिजनों को बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने का जिक्र पुलिस द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में किया गया है। एसपी एनपी सिंह के अनुसार अंकित के परिजनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
पुलिस की लोगों से अपील
एसपी एनपी सिंह ने लोगों से कहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर प्रसारित किसी भी सूचना अथवा पोस्ट की सत्यता की पुष्टि किए बिना उस पर विश्वास न करें और न ही उसे लाइक, शेयर अथवा फॉरवर्ड करें।