{"_id":"6aa6fe7c2ea92333f301a77a","slug":"the-arrest-of-the-escaped-constables-has-become-a-headache-for-the-police-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-184566-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: भागे सिपाहियों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बनी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: भागे सिपाहियों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बनी मुसीबत
विज्ञापन
जलालाबाद। सराफा व्यवसायी रंगदारी प्रकरण में नौ दिन बीत चुके हैं। भागे हुए दो सिपाही व एक अन्य की गिरफ्तारी पुलिस के लिए मुसीबत बन गई है। पुलिस का दावा है कि दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान गई टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही हैं।
छह सितंबर को सराफा व्यवसायी सुंदरम क्षत्रिय ने तिलहर थाने के चार सिपाहियों सहित एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सिपाही पंकज और वीरेंद्र को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था। जांच में प्रकाश में आए सिपाहियों के सहयोगी अनमोल, सचिन और आयुष पांडेय को भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
सिपाही अरुण, तुषार व एक अन्य आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। एसओजी समेत कई टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही हैं। एसओजी अब भी दिल्ली में है। बाकी टीमें हरियाणा व राजस्थान में भी तलाश रही हैं। रिश्तेदारों व दोस्तों पर भी पुलिस की नजर है। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में कई टीमें लगी हुई हैं।