{"_id":"6acf39db6425d8bd550d108a","slug":"high-tension-line-snaps-and-falls-by-the-highway-in-jalalabad-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: जलालाबाद में हाईवे किनारे हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरी, मवेशी मरा, दो वाहनों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: जलालाबाद में हाईवे किनारे हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरी, मवेशी मरा, दो वाहनों में लगी आग
Wed, 14 Oct 2026 01:44 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:44 PM IST
सार
जलालाबाद में बुधवार सुबह हाईटेंशन लाइन टूटकर हाईवे पर गांव ककरहा के सामने गिर गई। हादसे में धारम सिंह की भैंस की पड़िया मर गई, दो वाहन आग की चपेट में आए। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शाहजहांपुर के जलालाबाद में विद्युत उपकेंद्र से गंगा एक्सप्रेसवे के लिए निकली हाईटेंशन लाइन बुधवार सुबह शाहजहांपुर हाईवे पर गांव ककरहा के सामने अचानक टूटकर नीचे गिर गई। तार की चपेट में आने से एक मवेशी मर गया। जबकि पास में खड़े दो वाहन आग की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
ककरहा गांव के कुछ लोग खेत में मकान बनाकर रह रहे हैं। हाईवे के चौड़ीकरण के चलते वह किनारे आ गए। मकानों के ऊपर से ही बिजली की लाइन गुजरी है। सुबह करीब नौ बजे हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे में धारम सिंह की भैंस की पड़िया मर गई। घर के बाहर खड़े वाहनों में आग लग गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बुझाई आग
आसपास के लोगों ने लकड़ी आदि की मदद से तार को हटाया। इसके बाद वाहनों में लगी आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया, जिससे दोनों वाहन पूरी तरह जलने से बच गए। हादसे के बाद लोगों ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों के सहयोग से हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित रहा। हाईवे पर जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाकर शांत कराया और किसी तरह जाम खुलवाया। इसके बाद हादसे की जानकारी बिजली निगम को दी गई है। सूचना पर आंवला लोकसभा से सांसद नीरज मौर्य भी पहुंचे और लोगों को समझाया। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।