{"_id":"6aa9877e51f243776a0d1e06","slug":"scooter-borne-youth-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-sister-critically-injured-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-157330-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, बहन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, बहन गंभीर
विज्ञापन
आयुष
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर नेदुला चौराहे के पास मंगलवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना के बाद वाहन की तलाश शुरू कर दी है। धनघटा थाना क्षेत्र के गाई बसंतपुर निवासी सदानंद उत्तर प्रदेश पुलिस में हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती देवरिया में है। उनका परिवार खलीलाबाद शहर के बाईपास स्थित किराए के मकान में रहता था।
मंगलवार रात खाना खाने के बाद सदानंद का बेटा आयुष (22) अपनी बहन आयुषी (18) के साथ स्कूटी से कहीं जा रहा था। दोनों नेदुला चौराहे के पास नेशनल हाईवे पर पहुंचे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर गए। आयुष को गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने आयुष को मृत घोषित कर दिया। वहीं, आयुषी की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल से मेमो भेजकर घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई।
कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजन की तरफ से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
चार दिन पहले ही लखनऊ से घर लौटा था आयुष
परिजन के अनुसार आयुष लखनऊ में नीट की तैयारी कर रहा था। वह चार दिन पहले ही घर लौटा था। परिवार में इकलौता बेटा होने के कारण आयुष से परिजन को काफी उम्मीदें थीं। मंगलवार रात बहन के साथ निकला आयुष हादसे का शिकार हो जाएगा, इसका किसी को अंदाजा नहीं था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे की मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद से गांव और रिश्तेदारों में भी शोक की लहर है।
-- -- -- -
सीसीटीवी फुटेज से वाहन की तलाश
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के बाद मौके से फरार हुए अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस ने नेदुला चौराहे और आसपास के स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे का कहना है कि वाहन की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।