{"_id":"6a4ac2a35bd7c66ccc0a067e","slug":"five-star-defeated-chandausi-giants-by-45-runs-sambhal-news-c-204-1-chn1003-130699-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: फाइव स्टार ने चंदौसी जायंट्स को 45 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: फाइव स्टार ने चंदौसी जायंट्स को 45 रनों से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। मॉडल लॉ कॉलेज के ग्राउंड पर रविवार को चंदौसी चैंपियन ट्रॉफी का उद्घाटन मैच फाइव स्टार और चंदौसी जायंट्स के बीच खेला गया। जिसकी शुरुआत कॉलेज प्रबंधक अशोक यादव ने की।
चंदौसी जाएंट्स के कप्तान संचित अग्रवाल ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया। फाइव स्टार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 220 रन का लक्ष्य चंदौसी जायंट्स के सामने रखा। जिसमें बल्लेबाज शादाब नवी ने 102, राजा ने 62 रनों का योगदान अपनी टीम को दिया। चंदौसी जायंट्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए दीपक कुशवाह दो, रौनक अग्रवाल और रॉबिन एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंदौसी जायंट्स की टीम 175 रन पर ऑल आउट हो गई। इसमें बल्लेबाज बृजेश ने 77 और विक्रम सिंह, डॉ. सागर मल्होत्रा ने 25-25 रनों का योगदान दिया। फाइव स्टार की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शादाब ने तीन, नईम व विक्की ने दो-दो विकेट लिए। इस प्रकार ये मुकाबला फाइव स्टार की टीम ने 45 रनों से जीत लिया।
विज्ञापन
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अशोक यादव ने शादाब को दिया। अंपायर की भूमिका में अंकुर ठाकुर और कुश कुमार रावत रहे। मैच के दौरान डॉ. वैभव कृष्णा, शुभम वार्ष्णेय, विमल कुमार, अभिषेक, गौरव, रोहित आदि मौजूद रहे। संवाद