फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Counterfeit notes worth ₹17.29 crore: Five houses and luxury cars, yet a salary of just ₹11,000

17.29 करोड़ के जाली नोट: पांच मकान और लग्जरी कारें, वेतन महज 11 हजार; मैनेजर के निजी सहायक के सेठों वाले ठाठ

Fri, 11 Sep 2026 12:05 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 11 Sep 2026 12:05 AM IST
सार

Saharanpur News: सहारनपुर में सोफिया मार्केट स्थित पीएनबी की करेंसी चेस्ट में 17.29 करोड़ जाली नोट मिले, असली नोट निकाल लिए गए। निलंबित प्रबंधक अमित का निजी सहायक जांच में घेरे में है, उसका रहन-सहन करोड़पति से कम नहीं है।

विज्ञापन
Counterfeit notes worth ₹17.29 crore: Five houses and luxury cars, yet a salary of just ₹11,000
सोफिया मार्केट स्थित करेंसी चेस्ट के बाहर खड़ी जांच एजेंसी की गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीएनबी की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ रुपये के जाली नोटों की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए सवाल सामने आ रहे हैं। अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के रडार पर करेंसी चेस्ट में तैनात आउटसोर्स कर्मचारी भी आ गए हैं। निलंबित प्रबंधक अमित के बेहद करीबी बताए जा रहे एक कर्मचारी की संपत्ति और उसकी भूमिका को लेकर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन

 

महज 11 हजार रुपये मासिक वेतन पाने वाले इस कर्मचारी के पास पांच मकान, स्कॉर्पियो और वरना कार समेत दो बाइक होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि इन संपत्तियों और वाहनों का स्वामित्व अभी जांच का विषय है। उक्त कर्मचारी की तैनाती चालक और लोडर के रूप में थी, लेकिन जांच में सामने आया है कि वह निलंबित प्रबंधक अमित का बेहद करीबी था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वह कथित तौर पर अमित के निजी सहायक की तरह काम करता था और अधिकांश समय करेंसी चेस्ट के भीतर ही रहता था। जांच में यह भी सामने आया है कि कर्मचारी ने खुद चालक की ड्यूटी करने के बजाय करीब 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से एक अन्य ड्राइवर रखा हुआ था।
 
विज्ञापन

करीब 11 हजार रुपये वेतन वाले कर्मचारी की कथित संपत्ति और वाहन अब जांच एजेंसियों के लिए बड़ा सवाल हैं। एनआईए यह पता लगाने में जुटी है कि संपत्ति और वाहनों की खरीद के लिए धन का स्रोत क्या है। बुधवार को पुलिस ने मानकमऊ स्थित कर्मचारी के आवास पर भी छापा मारा। यहां से मिली जानकारी और दस्तावेजों को जांच से जोड़कर देखा जा रहा है।
 

पूछताछ के बाद घर लौटा आदर्श
उधर, करेंसी चेस्ट का चालक आदर्श बुधवार रात अपने घर लौट आया। वह पांच सितंबर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता था। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए उठाया था। उससे करेंसी चेस्ट और जाली नोटों के मामले में जानकारी ली गई। प्राथमिक पूछताछ में उसकी भूमिका सामने नहीं आने पर फिलहाल उसे छोड़ दिया गया।

ये भी देखें...
बागपत: 61 यात्रियों की क्षमता, बस में सवार मिले 158 लोग, देखकर हैरान रह गए एआरटीओ; डेढ़ लाख रुपये जुर्माना
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed