फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Body of a 5th-grade student who had gone to fetch fodder found in a field; suspected to have been mauled by dogs.

Saharanpur News: चारा लेने गए 5वीं के छात्र का शव खेत में मिला, कुत्तों के नोचे जाने की आशंका

Sun, 01 Nov 2026 01:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 01 Nov 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Body of a 5th-grade student who had gone to fetch fodder found in a field; suspected to have been mauled by dogs.
नागल। बेलड़ा जुनारदार गांव में पशुओं के लिए चारा लेने गए 5वीं कक्षा के छात्र प्रियांशु (11) का शव शनिवार सुबह खेत में मिला। उसके कपड़े फटे हुए मिले, शरीर पर जंगली जानवरों के नोचने के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि कुत्तों के झुंड ने उसे नोचा होगा। क्योंकि उस क्षेत्र में जंगली कुत्ते भी घूमते रहते हैं। हालांकि, मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन

बेलड़ा जुनारदार निवासी रविंद्र का बेटा प्रियांशु उर्फ गुल्लू शुक्रवार शाम पशुओं के लिए चारा लेने खेत गया था। उसका खेत गांव से करीब 100 मीटर की दूरी पर है। उसने चारे को गांव के ही एक व्यक्ति की भैंसा-बुग्गी में रख दिया और खुद पैदल ही गांव की ओर चल पड़ा। देर शाम तक प्रियांशु घर नहीं पहुंचा। परिजनों और ग्रामीणों ने देर रात तक प्रियांशु की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं लग सका।
विज्ञापन

शनिवार सुबह परिजन व ग्रामीण दोबारा बच्चे की तलाश में खेत की तरफ गए। इसी दौरान लुकमान के खाली खेत में प्रियांशु का शव पड़ा मिला। प्रियांशु के कपड़े फटे हुए मिले। शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि शरीर को किसी जानवर ने कई जगह से नोचा है। प्रथम दृष्टया कुत्तों ने प्रियांशु को नोचा है। इससे उसकी मौत हुई है। प्रियांशु चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
अभी ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कुत्तों के झुंड ने बच्चे को नोचकर मार डाला हो। शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेंगी।

अमित सिंह, सीओ देवबंद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed