फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Ensure the Terai region contributes to the fight against drugs: Nitin Navin

नशे के खिलाफ लड़ाई में तराई का कराएं योगदान : नितिन नवीन

Fri, 11 Sep 2026 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 11 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Ensure the Terai region contributes to the fight against drugs: Nitin Navin
बिलासपुर (रामपुर)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा है कि पंजाब और तराई में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति गंभीर चुनौती है। जिस संकल्प से सरकार ने नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी, उसी संकल्प से नशे के खिलाफ भी लड़ाई लड़नी है। उन्होंने युवाओं से विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा संकल्प अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। साथ ही मौजूद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस लड़ाई में तराई का योगदान कराने की खास अपील की। वह बृहस्पतिवार को उत्तराखंड सीमा के इंद्रपुर गांव में रामपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित पंजाबी गौरव सम्मेलन में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तराई के विकास में पंजाबी-सिख समाज का पसीना बहा है। देश के विभाजन की सबसे बड़ी पीड़ा पंजाबी और सिख समाज ने झेली, लेकिन इस समाज ने अपने पुरुषार्थ और मेहनत के बल पर न सिर्फ खुद को दोबारा खड़ा किया, बल्कि उत्तराखंड की तराई को देश का अन्न भंडार बनाने में ऐतिहासिक योगदान दिया। उनकी कर्मभूमि पटना साहिब रही है, इसलिए नानकमत्ता साहिब, हेमकुंड साहिब और रीठा साहिब की इस पावन धरती पर आना उनके लिए विशेष अनुभूति है। उन्होंने कहा कि सिख समाज का इतिहास सेवा, साहस और बलिदान का इतिहास है। आजादी की लड़ाई से लेकर सरहद की रक्षा तक इस समाज ने सर्वोच्च बलिदान दिया है।
विज्ञापन


1984 के सिख दंगों को देश कभी भूल नहीं सकता
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि विभाजन के बाद गुरु नानक देव जी की तपोभूमि करतारपुर साहिब को दशकों तक दूरबीन से देखने को लोग मजबूर थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करतारपुर कॉरिडोर खोलकर 70 साल की पीड़ा को कम किया। साहिबजादों के बलिदान को वीर बाल दिवस के रूप में सम्मान देना, हेमकुंड साहिब के लिए 2700 करोड़ की रोपवे परियोजना लाना, विरासत और विकास दोनों का प्रतीक है। 1984 के सिख विरोधी दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि निर्दोष सिखों के साथ हुए अमानवीय कृत्य को देश कभी नहीं भूल सकता। 2015 में मोदी सरकार ने एसआईटी गठित कर पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धामी सरकार हर वर्ग को विकास यात्रा में बना रही भागीदार
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हर वर्ग को साथ लेकर उत्तराखंड को आगे बढ़ा रहे हैं। तराई की समृद्धि, कृषि और उद्योग में पंजाबी-सिख समाज की अमिट छाप है। सरकार हर वर्ग को विकास यात्रा में भागीदार बना रही है। इससे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के पहुंचने पर विभिन्न समाजों के स्टॉलों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और शहीद-ए-आजम सरदार ऊधम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुआ। सम्मेलन में उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, यूपी के राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, ब्लॉक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, मधुवाला गुगलानी, प्रदीप बत्रा, विधायक शिव अरोरा, त्रिलोक सिंह चीमा, अरविंद पांडेय, महापौर विकास शर्मा, दीपक बाली सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed