{"_id":"6aa065f911711adec1065357","slug":"protecting-the-mother-cow-is-the-duty-of-every-hindu-riteshwar-maharajv-raebareli-news-c-101-1-slko1033-167003-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"गो माता की रक्षा हर हिंदू का धर्म : ऋतेश्वर महराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गो माता की रक्षा हर हिंदू का धर्म : ऋतेश्वर महराज
Wed, 09 Sep 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
पीएसी स्थित आवास में परिवार के साथ सद्गुरु श्री ऋतेश्वर महाराज का स्वागत करते कैबिनेट मंत्री डॉ
रायबरेली। भारतीय आध्यात्मिक गुरु, प्रेरक वक्ता, कथावाचक और लेखक सद्गुरु ऋतेश्वर जी महाराज का मंगलवार को खाद एवं रसद मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडे के आवास पर स्वागत हुआ। सद्गुरु ने कहा कि गो माता की रक्षा हर हिंदू का धर्म है। धर्म, मां और राजनीति बेटी के समान है। जिस देश में धर्म नीति से राजनीति होती है, वह देश श्रेष्ठ होने के साथ ही विश्व गुरु बनता है, लेकिन जिस देश में राजनीति से धर्म चलता है, वह पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान बन जाता है।
उन्होंने चंदा चोरी में सरकार की त्वरित कार्रवाई को सराहनीय बताया। कहा-संत और सेना में कोई अंतर नहीं है। सरकार ने अयोध्या में सेना को जिम्मेदारी दी है। यह भारत व प्रदेश सरकार का सराहनीय कार्य है। बंगाल में नवरात्र में मांस और शराब के प्रयोग के बयानों पर उन्होंने कहा कि जीव हत्या का विरोध हर कोई करता है। प्रदेश अध्यक्ष ने बंगाल के कल्चर को लेकर बयान दिया है। लोगों को बाध्य नहीं किया जा सकता, बल्कि अनुरोध किया जा सकता है। एआई का सदुपयोग करें, न कि दुरुपयोग।
मनोज भूमि पर बैठे, सनातनियों के लिए यह बड़ा संदेश
सद्गुरु ऋतेश्वर जी महाराज ने कहा कि आज गुरु धर्म सिंहासन पर और कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय मेरे पास भूमि पर बैठे हैं। सनातनियों के लिए इससे बड़ा क्या संदेश होगा। मैं चाहता था कि वे मेरे बगल में बैठे, लेकिन धर्म और राजनीति के कारण मैं उन्हें रोक नहीं पाया। उन्होंने कहा कि 10 सितंबर को कलश यात्रा निकलेगी। 11 सितंबर को महाशिव पुराण कथा का शुभारंभ होगा। इसके लिए मैं विशेष साधना पर बैठूंगा, जिससे कथा पूरी तरह से सफल हो। भक्त कथा का श्रवण करने के लिए जरूर पहुंचें।