फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   husband beat his wife to death with stick In Raebareli accused has been arrested

रायबरेली: पति ने डंडे से पीट-पीटकर पत्नी को मार डाला, पांच साल से अलग रह रहे थे दोनों; आरोपी गिरफ्तार

Wed, 07 Oct 2026 07:19 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: Bhupendra Singh Updated Wed, 07 Oct 2026 07:19 PM IST
सार

रायबरेली में पति ने डंडे से पीट-पीटकर पत्नी को मार डाला। दोनों पांच साल से अलग रह रहे थे। नित्यक्रिया के समय पति ने अचानक उस पर हमला कर दिया। शरीर पर डंडे से 10 वार किए। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया है। आगे पढ़ें विस्तार से...

विज्ञापन
husband beat his wife to death with stick In Raebareli accused has been arrested
घटना की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यूपी के रायबरेली में बछरावां क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी विद्यावती (48) की बुधवार सुबह डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आपसी विवाद में पति रामनाथ ने वारदात को अंजाम दिया। पति इस कदर विद्यावती से खफा था कि उसने करीब शरीर पर डंडे से 10 बार वार किए। इससे विद्यावती का सिर फट गया था। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर वारदात की जांच की। मृतका के भाई सरवन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मृतका विद्यावती का मायका बलईमऊ गांव था। पति से आपसी विवाद होने के चलते करीब पांच साल से विद्यावती हसनपुर गांव में अलग घर में दो बेटों रामबहादुर, भैयालाल व बेटियों के साथ रहती थीं। पति भी पड़ोस में अलग घर पर रहता था। बेटों की शादी भी हो चुकी है। सुबह करीब 7.30 बजे विद्यावती नित्यक्रिया के लिए खेत की तरफ जा रही थीं। इसी दौरान रामनाथ ने अचानक विद्यावती पर डंडे से हमला बोल दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस व फोरेंसिक टीम गांव पहुंचकर पड़ताल की

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक के बाद एक आरोपी ने विद्यावती पर डंडे से 10 बार प्रहार किया। इससे महिला का सिर फट गया। शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं।उनकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला की हत्या की खबर पर पुलिस व फोरेंसिक टीम गांव पहुंचकर पड़ताल की। हालांकि पुलिस ने महिला को सीएचसी बछरावां भी पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। महिला की हत्या से परिजनों में रोना पिटना मच गया।

सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि आपसी विवाद के चलते पति ने ही विद्यावती की हत्या की है। आरोपी को पकड़ लिया गया है। उसे जेल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन

काफी देर तक पत्नी के शव के पास बैठा था आरोपी पति

पत्नी विद्यावती की हत्या के बाद आरोपी पति काफी देर तक शव के पास ही बैठा रहा। इसी बीच शव पर ग्रामीणों की नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। बताते हैं कि दोनों गांव में ही रहते थे, लेकिन संबंध इतने खराब हो गए थे कि दंपती आपस में बातचीत नहीं करते थे। 

ग्रामीणों का दावा है कि आरोपी नशे का भी आदी है। नशा समेत अन्य आपसी विवाद के चलते दोनों में संबंध खराब हो गए थे। इससे दोनों में अनबन हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी पत्नी के शव के पास करीब आधा घंटे तक बैठा रहा। हालांकि इस बात से पुलिस इनकार कर रही है।

मुझे मारनी चाहती थी विद्यावती

पुलिस की पूछताछ में आरोपी पति रामनाथ ने बताया कि पत्नी विद्यावती मुझे मारना चाहती थी। कई बार इसका प्रयास भी किया। उसका चाल-चलन ठीक नहीं था। इस वजह से उन्होंने पत्नी की हत्या कर दी। कई बार उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह उनकी बात नहीं मान रही थी। वह उनसे बातचीत तक नहीं करती थी। उसे रास्ता से हटाना जरूरी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed