{"_id":"6a9d4bd15762ff0e400eeecf","slug":"the-police-stations-cyber-team-facilitated-the-recovery-of-10-lakh-for-a-businessman-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-179988-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: थाना साइबर टीम ने कारोबारी के खाते में वापस कराए 10 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: थाना साइबर टीम ने कारोबारी के खाते में वापस कराए 10 लाख रुपये
विज्ञापन
- साइबर अपराधी ने दो करोड़ रुपये खाते से कर लिए थे ट्रांसफर
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। थाना साइबर टीम ने मोबाइल हैक कर एक कंपनी के संचालक के खाते से ट्रांसफर किए गए दो करोड़ रुपये में से दस लाख रुपये और खाते में वापस करा दिए है। एक करोड़ चार लाख रुपये पूर्व में खाते में वापस करा दिए थे।
एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि कुशाग्र अग्रवाल नई मंडी पटेल नगर निवासी है। वह फ्यूचर मोबाइल एलएलपी कंपनी में साझेदार है। उन्होंने 20 जुलाई को थाना साइबर पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके नाम एवं फोटो का दुरुपयोग करते हुए व्हाट्सएप के माध्यम से उनके अकाउंटेंट से संपर्क कर साइबर अपराधी ने धोखाधड़ी से उनके एसबीआई बैंक खाते से 2 करोड़ की धनराशि ट्रांसफर कर ली थी।
इसकी जांच साइबर थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह को सौंपी थी। साइबर थाना टीम ने 2 करोड़ रुपये की धनराशि में से एक करोड़ 23 लाख रुपये दो दर्जन से अधिक बैंक खातों में होल्ड करा दी थी। इस धनराशि में से दो अगस्त को एक करोड़ चार लाख की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई गई थी। अब दस लाख रुपये और पीड़ित के खाते में वापस कराए गए है।
विज्ञापन
एसपी क्राइम ने बताया कि होल्ड कराई धनराशि में से कारोबारी को जल्द ही 9 लाख रुपये भी वापस कराए जाएंगे। साइबर थाना टीम कार्रवाई में लगी है।
-- -
यह बरतें सावधानी-
लालच में आकर किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नंबर आदि किसी के साथ साझा न करें।
साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें अथवा मुजफ्फरनगर साइबर सेल 9454401617 या निकटतम थाने की साइबर हेल्प सेंटर से संपर्क करें।