फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Pawan, accused of minor, arrested; the eight-months-pregnant victim had given birth baby girl

मुरादाबाद: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पवन गिरफ्तार, आठ माह की गर्भवती पीड़िता ने बच्ची को दिया था जन्म

Sat, 31 Oct 2026 01:33 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Sat, 31 Oct 2026 01:33 PM IST
सार

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी पवन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के शोषण के चलते नाबालिग गर्भवती हो गई थी और उसने एक बच्ची को जन्म दिया। मानसिक तनाव में उसने जहर खाकर जान देने की कोशिश भी की थी।  

विज्ञापन
Moradabad: Pawan, accused of minor, arrested; the eight-months-pregnant victim had given birth baby girl
पुलिस कर रही जांच - फोटो : AI

विस्तार

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी पवन कुमार को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। दुष्कर्म के चलते नाबालिग बिन ब्याही मां बन गई थी। तनाव के चलते नाबालिग ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी। मझोला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 25 अक्तूबर को डिडोरी निवासी पवन, उसके भाई शिवम और पिता नन्हें सिंह के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


आरोप लगाया कि वह मजदूरी करने के लिए हरियाणा गया था। 20 फरवरी 2026 की रात गांव डिडोरी निवासी पवन ने उसकी नाबालिग बेटी को डराकर परिवार के अन्य लोगों को नींद की गोली खिलवा दी और तमंचे के बल पर बेटी के साथ दुष्कर्म किया। तीन दिन तक आरोपी ने बेटी को डरा-धमकाकर शोषण किया।
विज्ञापन


मानसिक तनाव के चलते बेटी ने 27 फरवरी को जहर खाकर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। 12 अक्तूबर को हालत बिगड़ने पर पिता हरियाणा से घर लौटकर आया तो बेटी ने आपबीती सुनाई। बताया कि वह आठ माह की गर्भवती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने उन्हें थाने जाने से रोक दिया। 21 अक्तूबर को नाबालिग ने घर में ही एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद पिता ने थाने पर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि शुक्रवार को मझोला थाना प्रभारी रविंद्र कुमार की टीम ने आरोपी पवन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed