फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Amroha MLA Farmhouse Incident Woman Alleges Harrash at MLA’s Farmhouse, Four Policemen Accused

विधायक के फार्म हाउस में दरिंदगी: सारा दिन वर्दी वालों का गुनाह छिपाए रही पुलिस, युवती ने यहां से लिया ये नंबर

Thu, 24 Sep 2026 04:02 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 24 Sep 2026 04:02 PM IST
सार

हसनपुर में उत्तराखंड के विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर एक युवती ने साथ दरिंदगी का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। मामले में सीआरपीएफ इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल समेत दरोगा व सिपाही को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
Amroha MLA Farmhouse Incident Woman Alleges Harrash at MLA’s Farmhouse, Four Policemen Accused
युवती से दरिंदगी करने के आरोपियों को भेजा गया जेल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

23 वर्षीय युवती के साथ उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर स्थित उत्तराखंड के खानपुर से विधायक के फार्म हाउस में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपी खुद वर्दी वाले हैं। एक सीआरपीएफ का इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और हसनपुर कोतवाली का दरोगा व पुलिस लाइन में तैनात सिपाही है। 
विज्ञापन


मंगलवार की रात को ही पुलिस ने सभी आरोपी हिरासत में ले लिए थे। लेकिन सारी कार्रवाई इतनी खामोशी के साथ हुई जो बाहर सूचना न पहुंच सके। आला अफसरों को भी पूरी जानकारी नहीं दी गई। 
विज्ञापन


उत्तराखंड की खानपुर विधानसभा के विधायक उमेश शर्मा का हसनपुर में डीडी के नाम से फार्म हाउस है। इस फार्म हाउस में बीस से भी ज्यादा कमरे हैं। हसनपुर कोतवाली में युवती ने जो रिपोर्ट दर्ज कराई है उसके मुताबिक मंगलवार की रात को उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी आरोपी शराब के नशे में थे। वह किसी तरह से उनके चंगुल से निकली और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छापा मारकर सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया था। खास बात यह है कि पूरी वारदात की जानकारी बुधवार की देर शाम को थाने से बाहर आई। 

 

इससे पहले किसी को जानकारी तक नहीं दी गई। इतना ही नहीं आरोपियों को पुलिस मीडिया से भी छुपाए रही। जब स्थानीय पुलिस से आरोपियों के फोटो के बारे में बात की गई तो इन्कार कर दिया गया। 

हसनपुर कोतवाली के दरोगा ने सभी को पहुंचाया था विधायक के फार्म हाउस तक
हसनपुर कोतवाली के दरोगा ने ही सभी को विधायक के फार्म हाउस तक पहुंचाया था। दरोगा ने अपने साथ मौजूद सभी लोगों को गृह मंत्रालय का अधिकारी बताते हुए कहा था कि यह सभी एक बड़ी जांच करने के लिए आए हैं। यहां कुछ समय रुकेंगे और फिर चले जाएंगे। महिला को भी अधिकारी ही बताया गया था। 

 

फार्म हाउस के मालिक विधायक खानपुर उमेश शर्मा का कहना है कि इन लोगों ने स्टाफ को धमकाया भी था। इस संबंध में हसनपुर कोतवाली में केयर टेकर की तरफ से तहरीर दी गई है।

हसनपुर थानाक्षेत्र के गांव रजोहा निवासी रामनिवास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह डीडी फार्म हाउस का केयरटेकर है। 21 सितंबर की शाम उसके मोबाइल फोन पर कॉल आई थी। परविंदर निवासी सदरपुर ने उसे फोन पर कहा कि एसएसआई नरेश राणा ने बताया है कि कुछ लोग दिल्ली गृह मंत्रालय से जांच करने के लिए अमरोहा आ रहे हैं और उन्हें फार्म हाउस पर कुछ घंटे रुकना है। 

 

फार्म हाउस पर कमरा उपलब्ध कराने के लिए कहा गया। जिसपर उनसे मालिकों से बात करने को कहा। इसके बाद शाम को वह फर्म हाउस से अपने गांव चला गया। रात में चौकीदार मंगली ने बताया कि कुछ पुलिस अधिकारी फार्म हाउस पर आए हैं। 

इसके बाद वह दोबारा फार्म हाउस पहुंच गया। सीआरपीएफ के अधिकारी के साथ एक स्थानीय दरोगा भी थे और साथ में एक महिला भी थी। जिसके साथ सुरक्षा में एक सीआरपीएफ इंस्पेक्टर तथा एक कांस्टेबल मौजूद थे। 

आरोपियों ने बताया गया कि महिला किसी गंभीर मामले की जांच के सिलसिले में अमरोहा आई हैं। रात में यहां रुकेंगे। दोबारा मालिक से बात करने को कहा तो आरोपियों ने डराया धमकाया। आरोपियों ने गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी। 

सत्ता के साए में पलने वाले रक्षक ही बन रहे भक्षक : कांग्रेस
उत्तराखंड के निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा के फॉर्म हाउस पर सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस और सपा ने घटना की निंदा की है। यूपी कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर प्रदेश सरकार पर तंज कसा है। यूपी कांग्रेस ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि बेटी बचाओ का नारा देने वालों के राज में अब सत्ता के साए में पलने वाले रक्षक ही भक्षक बन रहे हैं।

हरियाणा की युवती से दुष्कर्म की घटना को कांग्रेस ने दिल दहला देने वाला बताया। कांग्रेस ने कहा कि महिला सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। उत्सव मनाए जाते हैं। दूसरी ओर सत्ता और ताकत के नशे में चूर वर्दीधारी और सुरक्षा बल के लोग कमरे में घुसकर घिनौनी वारदात को अंजाम देते हैं।

पीड़िता ने गूगल से ढूंढा अमरोहा पुलिस का नंबर
दुष्कर्म की शिकार हरियाणा की युवती ने गूगल से अमरोहा पुलिस का नंबर ढूंढा। इसके बाद पुलिस को फोन करके सूचना दी। बताया जाता है कि तीन आरोपी दुष्कर्म करने के बाद कमरे से बाहर निकल गए। जब चौथा आरोपी आया तो उसे धक्का देकर बाहर कर दिया। इसके बाद युवती ने गूगल पर सर्च कर अमरोहा पुलिस का नंबर निकाला।

कई एकड़ में फैला है विधायक का फार्म हाउस
उत्तराखंड के खानपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक उमेश शर्मा का फार्म हाउस कई एकड़ क्षेत्र में फैला है। इसकी सुरक्षा के लिए आधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया। एक-दो नहीं, कई कैमरे लगे हैं। 

सुरक्षा के लिए कुत्ते पाले गए हैं। इस फार्म हाउस में कई वीआईपी गेस्ट आकर रुक चुके हैं। मंगलवार रात आरोपी खुद को अफसर बताकर यहां घुसे और युवती से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। 

वर्दी पर पहले भी लग चुके हैं दाग
मुरादाबाद जिले के एक थाने में तैनात महिला कांस्टेबल के साथ भोजपुर थाने में तैनात सिपाही ने शादी का झांसा देकर छह साल तक दुष्कर्म किया था। साथ ही उससे लाखों रुपये ठग लिए। बाद में डीआईजी के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज किया गया। सिपाही पर आरोप था कि भोजपुर में तैनाती के दौरान पुलिस रिकॉर्ड से महिला सिपाही का मोबाइल नंबर निकालकर मैसेज करने शुरू कर दिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर छह साल तक दुष्कर्म करता रहा।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed