फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Protest against obscene song: Youth attacked with intent to kill; 6 named as accused.

अश्लील गाने का विरोध: युवक पर जानलेवा हमला, 6 नामजद

Fri, 09 Oct 2026 10:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Protest against obscene song: Youth attacked with intent to kill; 6 named as accused.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुंडाली। मुंडाली गांव में अश्लील गाने बजाने का विरोध करने पर एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ। दबंगों ने युवक को घेरकर घायल कर दिया। फहद पुत्र रोहिल ने 29 सितंबर की घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई।

उसने बताया कि आरिफ तेज रफ्तार ट्रैक्टर पर अश्लील गाने बजाते हुए आया। फहद के संभलकर गाड़ी चलाने को कहने पर आरिफ ने गाली-गलौच की। उसने अपने साथियों आसिफ, आलम, नौशाद, इसरार और परवेज को बुलाकर फहद पर हमला कर दिया। फहद का आरोप है कि आरोपी 2025 के एक पुराने मुकदमे में समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं। एसएसपी के आदेश पर शुक्रवार को मुंडाली थाना पुलिस ने 6 नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच जारी है।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed