{"_id":"6ac6932b30f7b7dc1505c9a7","slug":"meerut-we-will-blow-you-away-with-an-ak-47-in-a-week-threat-issued-to-a-goraksha-dal-office-bearer-2026-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: 'एक सप्ताह में तुझे एके-47 से उड़ा देंगे', गोरक्षा दल के पदाधिकारी को फोन पर मिली धमकी, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: 'एक सप्ताह में तुझे एके-47 से उड़ा देंगे', गोरक्षा दल के पदाधिकारी को फोन पर मिली धमकी, जांच शुरू
Thu, 08 Oct 2026 12:15 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:15 AM IST
सार
साबुन गोदाम निवासी शुभम सिंघल को फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि जिन नंबरों से धमकी दी गई हैं, वे बंद आ रहे हैं।
विज्ञापन
एफआईआर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
टीपी नगर थाना क्षेत्र के साबुन गोदाम निवासी गोरक्षक दल के पदाधिकारी शुभम सिंघल को दो अज्ञात नंबरों से फोन कर एके-47 से गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी गई है। आरोपी ने गोरक्षा से जुड़े कार्यों का विरोध करते हुए एक सप्ताह के अंदर जान से मारने की बात कही है। धमकी भरी कॉल आने के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में लग गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
बागपत रोड स्थित साबुन गोदाम निवासी शुभम सिंघल गोरक्षा दल में पदाधिकारी हैं। शुभम के अनुसार, 30 सितंबर को उनके मोबाइल नंबर पर अज्ञात नंबरों से कॉल आईं। कॉल करने वाले ने उन्हें गोरक्षा से जुड़े कार्यों से दूर रहने की चेतावनी दी। उन्होंने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद तीन अक्तूबर को दोबारा से उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। आरोपी ने पीड़ित के साथ गालीगलौज कर दी। विरोध करने पर एके-47 से गोली मारने और एक सप्ताह के भीतर हत्या करने की धमकी दी। लगातार धमकी मिलने से शुभम और उनका परिवार दहशत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने धमकी देने वाले मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) निकलवाई है। हालांकि जांच में सामने आया कि जिन नंबरों से कॉल की गई थी, वे फिलहाल बंद आ रहे हैं। पुलिस अब नंबरों से जुड़ी अन्य जानकारी और कॉल के तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है।
धमकी देने वाले की पहचान के लिए सर्विलांस और अन्य तकनीकी माध्यमों की मदद ली जा रही है। पुलिस ने पीड़ित से धमकी से संबंधित अन्य जानकारी और कॉल रिकॉर्ड भी उपलब्ध कराने को कहा है। सीओ ब्रह्मपुरी राम प्रकाश ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
धमकी देने वाले की पहचान के लिए सर्विलांस और अन्य तकनीकी माध्यमों की मदद ली जा रही है। पुलिस ने पीड़ित से धमकी से संबंधित अन्य जानकारी और कॉल रिकॉर्ड भी उपलब्ध कराने को कहा है। सीओ ब्रह्मपुरी राम प्रकाश ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।