{"_id":"6ace469212f14684e10194a9","slug":"makhdumpur-naya-gaon-road-in-bad-condition-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105622-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मखदूमपुर-नया गांव मार्ग बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मखदूमपुर-नया गांव मार्ग बदहाल
विज्ञापन
मखदूमपुर नए गांव सपर्क पर हुए गढ्ढे स्रोत संवाद
- 16.47 करोड़ के बजट के बावजूद अधूरा निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। खादर क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने वाला मखदूमपुर-नया गांव मार्ग बदहाल है। करीब 22 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए शासन ने 16.47 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया था। परंतु यह निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है।
जुलाई 2025 में मार्ग के चौड़ीकरण के लिए बजट मिलने की जानकारी सामने आई थी। नवंबर में निर्माण कार्य शुरू हुआ, लेकिन मई 2026 तक काम अधूरा रहा। जुलाई में काम फिर रुकने की खबरें आईं, जिससे ग्रामीणों की परेशानी बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी सतह और अधूरे चौड़ीकरण के कारण वाहन चालकों को जोखिम उठाना पड़ रहा है। भीकुंड तिराहे के पास मुख्य मार्ग पर गहरा गड्ढा होने से बड़े वाहनों की आवाजाही प्रभावित है। मखदूमपुर, बस्तोरा नारंग, दुधली, चेतावाला, लतीफपुर, बामनोली, रठौरा खुर्द और तारापुर समेत कई गांवों के हजारों लोग प्रभावित हैं। किसानों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और मरीजों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। वाहन चालक अब चांदपुर जाने के लिए दूसरे रास्तों का उपयोग कर रहे हैं।
ग्रामीणों की शिकायतें
भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष सरदार सुंदर सिंह ने दो दिन पूर्व जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं, पर सड़क का निर्माण नहीं हुआ। सरकारी सहायता नंबर पर भी शिकायतें की गईं, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। बारिश के दौरान सड़क की हालत और बिगड़ने तथा हादसों का खतरा बढ़ने की आशंका है। मखदूमपुर से नया गांव तक की बदहाल सड़क आगामी चुनाव में विपक्षी दलों के लिए मुद्दा बन सकती है। सड़क निर्माण में देरी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भी विरोध प्रदर्शन कर अधिकारियों से निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मखदूमपुर की ओर से सड़क पर सफाई कार्य शुरू करा दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा, जिससे राहगीरों को परेशानी से राहत मिलेगी।