फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Final notice to six individuals for failing to vacate government accommodation

Meerut News: सरकारी आवास खाली नहीं करने पर छह लोगों को अंतिम नोटिस

Wed, 28 Oct 2026 06:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
Final notice to six individuals for failing to vacate government accommodation
सरधना। खंड विकास कार्यालय की ओर से सरकारी आवासों पर अनधिकृत रूप से रह रहे छह लोगों को अंतिम नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में एक सप्ताह के भीतर आवास खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय में आवास खाली नहीं करने पर पुलिस बल की मदद से उन्हें खाली कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी सुनीत कुमार की तरफ से जारी अंतिम नोटिस में महिपाल सिंह, विनोद जैन, संजय जैन, हेमंत कुमार, बृजेश कुमार और रजत जैन के नाम शामिल हैं। नोटिस के अनुसार इन लोगों को सरकारी आवास खाली करने के लिए पहले भी छह बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं, लेकिन अब तक आवास खाली नहीं किए गए हैं। बीडीओ ने मुख्य विकास अधिकारी के पत्र और खंड विकास कार्यालय के नौ मार्च 2021 के पत्र का हवाला देते हुए कहा कि संबंधित आवास पहले ही निष्प्रयोज्य हो चुके हैं और इनके कभी भी गिरने की आशंका है। ऐसे में आवासों में रहना जोखिम भरा हो सकता है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed