{"_id":"6ae6503f4be243573a0651b0","slug":"false-rape-fir-filed-to-frame-the-father-of-a-minor-victim-4-arrested-including-a-police-constable-mau-news-c-295-1-mau1002-154346-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: नाबालिग पीड़िता के पिता को फंसाने के लिए झूठे दुष्कर्म की दर्ज कराई प्राथमिकी, सिपाही सहित 4 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: नाबालिग पीड़िता के पिता को फंसाने के लिए झूठे दुष्कर्म की दर्ज कराई प्राथमिकी, सिपाही सहित 4 गिरफ्तार
विज्ञापन
फर्जी दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने के मामले में पुलिस ने दो महिला सहित चार लोगों को किया गिरफ्
मऊ। दुष्कर्म के आरोप में सात महीने जेल में बंद सिपाही ने खुद को बचाने और अदालत में चल रहे मुकदमे को प्रभावित करने के लिए साथियों संग मिलकर साजिश रची। इसमें उसने दो महिला और एक व्यक्ति के साथ मिलकर नाबालिग लड़की के पिता पर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज करा दी। थाना कोतवाली नगर पुलिस की जांच में मामला झूठा निकला। इसका पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने शनिवार को सुबह 5.30 बजे सोनीधापा मैदान के पास मामले के मास्टरमाइंड और मुख्य आरोपी सिपाही विशाल भारती, सकीना खातून, निसार उर्फ नेसार अहमद और जोया उर्फ गुल निहार गिरफ्तार कर लिया। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। सुनवाई के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
एसपी सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि 23 जुलाई 2026 को थाना कोतवाली नगर में दक्षिण टोला थाने के औरंगाबाद डिहवा वर्तमान पता बहादुरगंज थाना सरायलखंसी निवासी एक महिला ने दुष्कर्म होने की शिकायत की। आरोप लगाया था कि ईद से तीन दिन पहले 18 मार्च को मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के एक गांव निवासी व्यक्ति ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी। शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली नगर में आरोपी व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। कोतवाली नगर पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी पूरी तरह से झूठी और सुनियोजित थी। साजिश के पीछे मुख्य आरोपी मऊ पुलिस लाइन में तैनात सिपाही विशाल भारती है जो अयोध्या जिले के रामजन्मभूमि थाना के सीओ कॉलोनी टेढ़ी बाजार का रहने वाला है।
पीड़िता के पिता पर दबाव बनाने और खुद पर चल रहे मुकदमे को प्रभावित करने के लिए रची साजिश
एसपी ने बताया कि दुष्कर्म के झूठे आरोप में फंसाए गए व्यक्ति की नाबालिग बेटी ने 2023 में सिपाही विशाल भारती के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और अंतरंग वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया था। सिपाही उस समय मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में तैनात था। तहरीर पर 7 जुलाई 2023 को मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में दुष्कर्म सहित कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में आरोपी सिपाही करीब सात महीने तक जेल में बंद था। वर्तमान में यह मामला मऊ के सेशन कोर्ट में विचाराधीन है और इसमें गवाही व जिरह की प्रक्रिया चल रही है। जब विशाल को यह आभास हुआ कि इस मुकदमे में उसे सजा हो सकती है, तब उसने अपनी महिला मित्र सकीना खातून, सकीना के प्रेमी बलिया जिले के भीमपुरा थाना के किड़िहिरापुर निवासी निसार उर्फ नेसार अहमद और अपनी दूसरी महिला मित्र गाजीपुर जिले के मरदह थाना के सिंधेरा निवासी जोया उर्फ गुल निहार (वर्तमान में मऊ शहर में रहती है) के साथ मिलकर एक साजिश रची। साजिश का उद्देश्य नाबालिग बेटी के पिता पर दबाव बनाना और अदालत में चल रहे मुकदमे पर विपरीत प्रभाव डालना था। इसी दुर्भावना के तहत आरक्षी ने पैसों का लालच देकर महिला के माध्यम से नाबालिग पीड़िता के पिता के विरुद्ध यह झूठी दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।