{"_id":"6a9c7f0a138d6551640693f0","slug":"students-showcased-their-talent-in-essay-rangoli-and-mehendi-competitions-maharajganj-news-c-206-1-mhg1035-184566-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: निबंध, रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: निबंध, रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिठौरा। शिक्षक दिवस के अवसर पर चौक बाजार स्थित गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को निबंध, रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इस मौके पर छात्रों ने अपना हुनर निबंध, मेहंदी व रंगोली बनाकर दिखाया।
कार्यक्रम का आरंभ पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पांजलि से हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उनके व्यक्तित्व एवं शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद किया। भारतीय ज्ञान परंपरा एवं पर्यावरण विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भारतीय जीवन पद्धति में प्रकृति के महत्व को रेखांकित किया।
रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। भारतीय ज्ञान परंपरा और गुरु-शिष्य संबंध को केंद्र में रखकर तैयार की गई रंगोली और मेहंदी डिजाइनों ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिया। इस मौके पर महाविद्यालय के सहायक आचार्य शैलेंद्र कुमार भारती, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामपाल यादव आदि की मौजूदगी रही।