फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A five-member committee of advocates was constituted to conduct an investigation into this.

Maharajganj News: दो अधिवक्ताओं समेत चार की प्रैक्टिस पर लगी रोक

Sun, 18 Oct 2026 02:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
A five-member committee of advocates was constituted to conduct an investigation into this.
नौतनवा। तहसील के दो अधिवक्ताओं और दो सहायकों द्वारा अधिवक्ता आचरण का उल्लंघन किए जाने का मामला सामने आने पर राजस्व बार एसोसिएशन ने सख्त रुख अपनाया है। चारों पर कार्रवाई करते हुए तहसील में क्रमशः 15 एवं 30 दिन के लिए तहसील में उनके प्रवेश और प्रैक्टिस पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गत 14 अक्तूबर को तहसील के अधिवक्ता अमरीश मौर्य इनके सहायक रामसुंदर व श्याम सुंदर एवं अधिवक्ता संतोष प्रजापति के बीच किसी बात को लेकर परसामलिक थाना क्षेत्र में मारपीट की घटना हुई थी। सूचना के बाद अधिवक्ताओं की पांच सदस्यीय समिति गठित कर इसकी जांच कराई गई।
विज्ञापन

समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद शनिवार को संघ की बैठक बुलाई गई। इसमें घटना की निंदा करते हुए उचित कार्रवाई की मांग उठाई गई।
उन्होंने बताया अधिवक्ता अमरीश मौर्य, सहायक राम सुंदर एवं श्याम सुंदर को एक माह व अधिवक्ता संतोष प्रजापति को 15 दिन के लिए तहसील में प्रवेश करने और विधि व्यवसाय (प्रैक्टिस) करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। यदि इनके द्वारा निर्देश की अवहेलना की गई तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई के लिए बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed