फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The BJP government waived the loans of big industrialists

Lalitpur News: भाजपा सरकार ने बड़े उद्योगपतियों का कर्जा माफ किया- जगदीश

Thu, 17 Sep 2026 12:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
The BJP government waived the loans of big industrialists
ललितपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के राष्ट्रीय सचिव एवं बुंदेलखंड क्षेत्र के सह प्रभारी जगदीश चंद्र जांगिड़ ने बुधवार को कार्यकर्ताओं की बैठक ली। यह बैठक संगठन सृजन अभियान और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर हुई। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन

प्रेस क्लब में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में राष्ट्रीय सचिव ने भाजपा पर कड़ा प्रहार करते हुए उसे बेईमानों की पार्टी बताया। उन्होंने भाजपा नेताओं पर झूठ की पीएचडी करने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा सरकार ने बड़े उद्योगपतियों का कर्जा माफ किया है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार किसानों की आवाज नहीं सुनती है। राम मंदिर चढ़ावे का पैसा डकारने और सारे ठेके गुजरातियों को देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हिम्मत और सूझबूझ से काम लेने को कहा। कहा कि कांग्रेस 403 विधानसभा सीटों पर तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने बूथ, न्याय पंचायत, ब्लॉक और नगर स्तर पर संगठन सक्रिय करने की जरूरत बताई। पूर्व प्रदेश महासचिव राहुल रिछरिया ने संगठन की मजबूती में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। वरिष्ठ नेता शशिराजा बुंदेला ने चुनाव की तैयारी लगातार जनता के बीच रहकर करने की बात कही। जिला कांग्रेस अध्यक्ष दयाराम रजक ने ललितपुर विधानसभा क्षेत्र से शशिराजा बुंदेला और नगर कांग्रेस अध्यक्ष रामनरेश दुबे के नाम प्रस्तावित किए। लक्ष्मी रजक और सरिता रजक ने इस दौरान कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में जसपाल सिंह, पंकज हुंडेत, हरीबाबू शर्मा सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed