फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Raindrops changed the color of the weather

Lakhimpur Kheri News: बारिश की बूंदों ने बदला मौसम का रंग

Sat, 31 Oct 2026 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 31 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Raindrops changed the color of the weather
शहर में कुछ इस तरह उमड़ते काले बादल। संवाद
लखीमपुर खीरी। चक्रवात अर्नब के असर से अक्तूबर के आखिरी दिनों में मौसम ने ऐसी करवट ली कि माहौल का रंग ही बदल गया। आसमान में छाए बादलों और बारिश की बूंदों ने गर्मी का असर कम कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिनभर बारिश होती रही तो शनिवार को भी बादलों का डेरा रहा। रुक-रुककर हुई हल्की बूंदाबांदी से मौसम में ठंडक घुल गई। सुबह और शाम लोगों को हल्की सर्दी का अहसास होने लगा।
विज्ञापन

मौसम में आए बदलाव का असर तापमान पर भी दिखा। शनिवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री और न्यूनतम 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंडक बढ़ने से कई लोग गर्म कपड़े पहनकर घरों से निकले। वहीं, कुछ लोग बारिश के बाद सुहाने हुए मौसम का आनंद लेते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निघासन में सबसे ज्यादा बरसे बादल

जिले में बीते 24 घंटे के दौरान औसतन 16.25 एमएम बारिश दर्ज की गई। क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार निघासन में सबसे अधिक 25.4 एमएम वर्षा हुई। मोहम्मदी में 23 एमएम, सदर में 14.6 एमएम और धौरहरा में दो एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के कारण कुछ स्थानों पर जलभराव हुआ। भीगी सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed