फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard kills calf tied outside house in Naurangabad farm

Lakhimpur Kheri News: नौरंगाबाद फार्म में घर के बाहर बंधे बछड़े को तेंदुए ने मारा

Mon, 14 Sep 2026 02:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 14 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Leopard kills calf tied outside house in Naurangabad farm
रघुवापुर बेलिहान में कैमरे लगाते वनकर्मी। संवाद
निघासन/सिंगाही। नौरंगाबाद फार्म में शनिवार रात तेंदुए ने घर के बाहर बंधे बछड़े का शिकार कर लिया। सूचना पर वन विभाग ने पिंजरा लगाकर निगरानी शुरू कर दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, सुखदेव सिंह (लाडी) के घर के बाहर बंधे बछड़े पर रात करीब नौ बजे तेंदुए ने हमला किया और उसे खेत में खींच ले गया। तेंदुए की आहट से परिजन घबरा गए। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे, लेकिन तब तक तेंदुआ निकल चुका था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी पास के एक घर के बाहर बंधे बछड़े को तेंदुआ मार चुका है। रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पिंजरा लगाया गया है। ग्रामीणों से रात में बाहर न निकलने और मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर बांधकर रखने की अपील की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----
हिंसक पशु की पहचान नहीं कर सका विभाग, बाड़े के आसपास लगाए कैमरे

महेवागंज/फूलबेहड़। वनरेंज गोला की अंदेशनगर बीट के रघवापुर बेलिहान गांव में बृहस्पतिवार रात बाड़े में हिंसक पशु के हमले से भेड़ों की मौत के बाद दहशत है। पशुपालक छविनाथ के मुताबिक दो भेड़ अधखाई मिलीं और दो की गर्दन पर गहरे घाव थे।

शुक्रवार सुबह पुलिस और वन विभाग ने मौका मुआयना किया। खेतों और आसपास पानी भरा होने से पैरों के निशान स्पष्ट नहीं मिले। शनिवार को वन विभाग ने घटना स्थल के आसपास खेतों में कैमरे लगाए। रेंजर अमित कुमार सिंह ने बताया कि जानवर की पहचान के लिए कैमरे लगाए गए हैं। कांबिंग में कोई जानवर नहीं मिला। ग्रामीणों से सतर्क रहने और बच्चों को खेतों की ओर न जाने देने की अपील की गई है। संवाद

रघुवापुर बेलिहान में कैमरे लगाते वनकर्मी। संवाद

रघुवापुर बेलिहान में कैमरे लगाते वनकर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed