{"_id":"6aaed6e2a4d0363456012847","slug":"a-two-year-old-complaint-reached-the-resolution-day-again-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-185465-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: समाधान दिवस में फिर पहुंची दो साल पुरानी फरियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: समाधान दिवस में फिर पहुंची दो साल पुरानी फरियाद
Sun, 20 Sep 2026 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
मोहम्मदी में शिकायत सुनते हुए डीएम व एसपी। संवाद
लखीमपुर खीरी/मोहम्मदी। मोहम्मदी तहसील सभागार में डीएम अंजनी कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक 60 शिकायतें पहुंचीं। इनमें सात का मौके पर निस्तारण हुआ, जबकि 53 शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
समाधान दिवस में दो साल से शिकायत लेकर भटक रहे फरियादी भी पहुंचे। गुरेला निवासी लाला राम ने बताया कि सड़क पर जलभराव रहता है। यह टेढ़ेनाथ धाम जाने का मुख्य रास्ता है। इससे श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है। नाला निर्माण की मांग को लेकर वह दो साल से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन अब तक ध्यान नहीं दिया गया।
सहदेवा निवासी कलक्टर सिंह ने बताया कि वह अपने बहनोई के घर गए थे। इसी दौरान आरोपियों ने उनकी दीवार पर दीवार खड़ी कर ली। रिश्तेदारों की पंचायत के बाद भी मामला नहीं सुलझा। लगातार शिकायत करने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
सबसे ज्यादा राजस्व की शिकायतें
समाधान दिवस में राजस्व की सबसे ज्यादा 33 शिकायतें आईं। इसके अलावा विकास की 10, विद्युत की छह, पुलिस की पांच, आपूर्ति की दो तथा नगर निकाय, पंचायती राज, डूडा और वन विभाग की एक-एक शिकायत आई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
गोला में 35 शिकायतें, दो का निस्तारण
गोला गोकर्णनाथ। एसडीएम युगांतर त्रिपाठी ने राजस्व एवं आपदा की 15, पुलिस की छह, संयुक्त जांच की पांच, ग्राम विकास की चार, बिजली विभाग की दो तथा खाद्य एवं रसद, गन्ना और वन विभाग की एक-एक शिकायत समेत 35 शिकायतें सुनीं। राजस्व से संबंधित दो शिकायतों का निस्तारण किया गया। अन्य शिकायतें संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए भेज दी गईं। संवाद