फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tourists offered robes at the Mahaparinirvana Temple

Kushinagar News: महापरिनिर्वाण मंदिर में पर्यटकों ने चढ़ाया चीवर

Wed, 09 Sep 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Tourists offered robes at the Mahaparinirvana Temple
कसया। महापरिनिर्वाण मंदिर में मंगलवार को श्रीलंका सहित विभिन्न देशों से आए पर्यटकों ने तथागत बुद्ध के दर्शन-पूजन कर चीवर अर्पित किया। श्रद्धालुओं ने विश्व शांति, मानव कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

सुबह बड़ी संख्या में श्रीलंका के पर्यटक मुख्य मंदिर पहुंचे। श्रीलंका बुद्ध विहार के प्रमुख भंते डॉ. नंद रतन महाथेरो के नेतृत्व में धम्म वंदना का आयोजन किया गया। इसमें भिक्षुओं ने बुद्ध के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए बौद्ध धार्मिक मंत्रों और बुद्ध वंदना का पाठ किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर में स्थापित छठी शताब्दी की शयन मुद्रा वाली तथागत बुद्ध की प्रतिमा पर चीवर अर्पित कर विशेष पूजा किया। पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने महापरिनिर्वाण स्तूप की परिक्रमा की और विश्व शांति तथा मानव कल्याण की मंगलकामना की। पर्यटकों को भंते अशोक ने कुशीनगर के धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि इसी पावन धरती पर तथागत बुद्ध ने महापरिनिर्वाण प्राप्त किया था। बुद्ध ने अपने अंतिम उपदेशों के माध्यम से मानवता को शांति, करुणा और मुक्ति का मार्ग दिखाया। उनके बताए धम्म मार्ग पर चलकर ही मानव जीवन का वास्तविक कल्याण संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed