{"_id":"6a9f2b560884164f0f060a45","slug":"bike-rider-dies-in-road-accident-kushinagar-news-c-205-1-ksh1035-167464-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
बनकटा बाजार। थाना क्षेत्र के कोइलसवा बुजुर्ग ग्राम पंचायत के बिन्टोलिया गांव निवासी इंदल प्रसाद (60) की सोमवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
इंदल प्रसाद सोमवार शाम बाइक से सब्जी खरीदने बनकटा बाजार गए थे। खरीदारी करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बनकटा बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास कब्रिस्तान के सामने दुलदुलिया बाजार की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर अचानक नीलगायों का झुंड आ गया।
नीलगायों के झुंड से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में इंदल प्रसाद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोग जब तक उनकी मदद के लिए पहुंचे, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी दिनेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।