फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two sides face off over burial of a body; land measurement continues for five and a half hours.

Kaushambi News: शव दफनाने के लिए दो पक्ष आमने-सामने, साढ़े पांच घंटे चली पैमाइश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Two sides face off over burial of a body; land measurement continues for five and a half hours.
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के सेंवढ़ा गांव में मंगलवार सुबह बुजुर्ग की मौत के बाद शव दफनाने की जगह को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष भूमि को पट्टे में मिली जमीन बता रहा था, जबकि दूसरे पक्ष ने इसे अपनी भूमि बताते हुए शव दफनाने का विरोध किया। सूचना पर पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने करीब साढ़े पांच घंटे तक पैमाइश कराई। इसके बाद प्रशासन ने मृतक के परिजनों की निजी भूमि चिन्हित कराकर वहीं शव दफन कराया।
विज्ञापन

सेंवढ़ा निवासी अखिलेश के अनुसार, उनके भाई दक्खिनी (80) की सोमवार रात बीमारी से मौत हो गई थी। मंगलवार सुबह परिजन जिस भूमि पर शव दफनाने के लिए गड्ढा खोद रहे थे, उसे अखिलेश ने अपने पिता को पट्टे में मिली भूमि बताया। इसी दौरान ग्राम प्रशासक के पति चंद्रपाल मौके पर पहुंचे और भूमि को दूसरे पक्ष की बताते हुए विरोध किया।
विज्ञापन

विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग जुट गए। सूचना पर लेखपाल संदीप सिंह ने सुबह करीब नौ बजे पुलिस की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश शुरू की। नापजोख के बाद दोपहर बाद ढाई बजे प्रशासन ने अखिलेश के निजी खेत में शव दफन कराया। एसडीएम प्रेरणा गौतम ने बताया कि पैमाइश के बाद अखिलेश के परिजनों की भूमि चिह्नित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed