{"_id":"6aa0711b7cfe69aaab08fb57","slug":"a-pipeline-network-will-be-laid-in-manjhanpur-clean-water-will-reach-31000-households-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-147884-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मंझनपुर में बिछेगा पाइपलाइन का जाल, 31 हजार घरों तक पहुंचेगा साफ पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मंझनपुर में बिछेगा पाइपलाइन का जाल, 31 हजार घरों तक पहुंचेगा साफ पानी
विज्ञापन
नगर पालिका क्षेत्र के लोगों को पानी की जद्दोजहद से जल्द राहत मिलने वाली है। नगर के सभी 25 वार्डों में पानी आपूर्ति की व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। जल जीवन मिशन शहरी योजना के तहत शासन ने 89 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। योजना से छह नई टंकियां और 24 नलकूप स्थापित किए जाएंगे। पाइपलाइन के जरिये 31 हजार घरों तक पानी पहुंचाया जाएगा। इसके लिए टेंडर जारी किया जा चुका है।
नगर में पानी की जरूरत को देखते हुए योजना के तहत नई टंकियों और नलकूप लगाने पर बात बनी। इसके साथ ही हर वार्ड में पाइपलाइन बिछाई जाएगी ताकि लोगों को आसानी से पानी मिल सके। उन्हें किसी तरह की दुश्वारी न हो।
योजना से जुड़े अफसरों ने बताया कि मौजूदा पेयजल नेटवर्क का विस्तार होगा और पानी की कम आपूर्ति वाले इलाकों तक आसानी से पानी पहुंचाया जा सकेगा।
अभी कई मोहल्लों में गर्मी के दिनों में पानी की किल्लत की शिकायतें सामने आती हैं। ऐसे में व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। योजना के जरिये घर-घर नल से जल पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
टेंडर जारी, जल्द शुरू होगा काम
जल जीवन मिशन शहरी के अधिशासी अभियंता अवध किशोर ने बताया कि योजना का टेंडर जारी हो चुका है। अगले कुछ महीनों में निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी है। योजना के पूरा होते ही नगर के 25 वार्डों में पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
पेयजल संकट वाले प्रमुख वार्ड
वार्ड नंबर 14 वत्स नगर उर्फ कोर्रो की करीब 3,000 आबादी को पानी का संकट रहता है। वर्तमान में लोगों को खेतों के नलकूपों से पानी की सप्लाई हो रही है। वहीं, वार्ड नंबर 25 संत रविदास नगर अधिवक्ता कॉलोनी के करीब 50 परिवार पाइपलाइन नहीं होने के कारण पेयजल संकट से जूझते रहते हैं। वह दूसरे घरों से पानी लाते हैं।
भक्तन का पूरा में भी पाइपलाइन से पेयजल आपूर्ति नहीं होने और हैंडपंपों की खराब स्थिति की समस्या बनी हुई है। इसके साथ ही वार्ड नंबर 20 चंद्रशेखर आजाद नगर, वार्ड नंबर 16 चंद्रगुप्त मौर्य नगर, वार्ड नंबर छह डॉ. हेडगेवार नगर के लोगों को भी पेयजल आपूर्ति के लिए जूझना पड़ता है।