फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two phone numbers each for the Bar and the Lawyers' Association will be made public.

Kanpur News: बार और लॉयर्स एसो. के दो-दो फोन नंबर होंगे सार्वजनिक

Sun, 11 Oct 2026 02:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Two phone numbers each for the Bar and the Lawyers' Association will be made public.
कानपुर। अधिवक्ताओं की समस्याओं पर प्रदेशभर के बार संघों के बीच संवाद आसान बनाने के लिए कानपुर बार और लॉयर्स एसोसिएशन के दो-दो फोन नंबर सार्वजनिक किए जाएंगे। दोनों एसोसिएशन के कार्यालयों में लैंडलाइन फोन लगवाया जाएगा। इसके अलावा अध्यक्ष या महामंत्री के पदनाम से मोबाइल सिम जारी होगा। कार्यकारिणी बदलने पर शपथ ग्रहण के दौरान नई कार्यकारिणी को सिम सौंप दिया जाएगा। यह जानकारी लॉयर्स एसोसिएशन के महामंत्री राजीव यादव ने दी।
विज्ञापन

कानपुर में 10 और 11 सितंबर को हुए प्रदेश सम्मेलन में सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के अधिवक्ता विरोधी आदेशों तथा प्रदेश सरकार के अधिवक्ता हितों के प्रति कथित ढुलमुल रवैये के खिलाफ आंदोलन की घोषणा की गई थी। इसके बाद से प्रदेशभर के अधिवक्ता हर बुधवार को न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर रहे हैं। सम्मेलन में पश्चिमांचल में हाईकोर्ट की पीठ स्थापित करने का मुद्दा भी उठा था।
विज्ञापन

राजीव यादव ने बताया कि पिछले दिनों सहारनपुर में हुए प्रदेश सम्मेलन में बार संघों के बीच संवाद में आने वाली दिक्कतों पर चर्चा हुई। तय किया गया कि प्रदेश के सभी जिलों के बार संघों के दो-दो संपर्क नंबर सार्वजनिक किए जाएंगे। इनकी सूची बनाकर सभी बार संघों को भेजी जाएगी, ताकि किसी भी समस्या पर प्रदेश स्तर पर आसानी से बातचीत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पश्चिमांचल के कई जिलों में वर्षों से शनिवार को हड़ताल होती है। बुधवार को भी न्यायिक कार्य बहिष्कार होने से दिक्कतें आ रही हैं। ऐसे में हड़ताल का दिन बदलने पर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है।


------------------------------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed