फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   monsoon active, 57.6 mm rainfal

Kanpur News: चक्रवात से झमाझम बारिश, 57.6 मिमी गिरा पानी

Fri, 25 Sep 2026 08:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
monsoon active, 57.6 mm rainfal
तापमान
विज्ञापन

अधिकतम-25 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 21.2 डिग्री सेल्सियस
------------------
चक्रवात से झमाझम बारिश, 57.6 मिमी गिरा पानी
-8.4 डिग्री दिन और 2.2 डिग्री रात का तापमान गिरा
-दो दिन इसी तरह के मौसम का अनुमान
माई सिटी रिपोर्टर
कानपुर। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात से दिन भर बारिश हुई। ठंडक से लोगों को पंखे बंद करने पड़े। इसके साथ दिन का पारा 8.4 डिग्री नीचे आ गया। रात का न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री नीचे आया। सूरज न निकलने से मौसम वेधशाला में सन शाइन आवर शून्य रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने दो दिन और इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान जारी किया है। इस दौरान मध्यम से तेज वर्षा हो सकती है।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी वि वि की मौसम वेधशाला में गुरुवार शाम 5.30 बजे से शुक्रवार शाम 5.30 बजे तक 57.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके पहले 3 जुलाई को 99.8 मिमी बारिश दर्ज हुई थी। फिर 1 सितंबर को 68 मिमी बारिश दर्ज की गई। लेकिन सीजन में पहली बार लगातार हल्की बारिश हुई है। विवि के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि
विज्ञापन

कानपुर में बारिश का यह सिलसिला 26 और 27 सितंबर तक पूरी तरह बना रहेगा। इसके बाद 28 सितंबर से मौसम पूरी तरह से साफ होने के आसार है।
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से मानसून दोबारा सक्रिय हुआ है, जिससे अगले 48 घंटों तक मौसम ऐसा ही रहेगा।
26 सितंबर को बारिश की संभावना 85 से 100 प्रतिशत है। सुबह से लेकर दोपहर तक गरज-चमक के साथ तेज और भारी बारिश हो सकती है। वही 27 सितंबर दिन रविवार को सुबह तक हल्की बौछारें पड़ने एवं बादल छाए रहने के आसार हैं, लेकिन दोपहर के बाद से मौसम खुलना शुरू हो जाएगा। धूप निकलने के साथ बारिश की संभावना घटकर सिर्फ 15 प्रतिशत रह जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 सितंबर दिन सोमवार से आसमान पूरी तरह साफ हो जाएगा और तेज धूप निकलने के आसार है। इसके बाद अगले पूरे हफ्ते बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। मौसम पूरी तरह खुलने के बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी होगी। जिससे थोड़ी उमस और गर्मी बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed